scriptकिसान दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन | Former Pm Chaudhary charan singh birth anniversary as Kisan Diwas | Patrika News

किसान दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन

locationआजमगढ़Published: Dec 23, 2018 10:12:54 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर सम्मानित हुए जिले के विजेता किसान

Former Pm Chaudhary charan singh birth anniversary

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन

आजमगढ़. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की तरफ से रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 117वां जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की गयी। उन्हें किसानों का मसीहा बताया गया। वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा में किसान सम्मान दिवस एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
महासचिव आनन्द उपाध्याय ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह किसानों के सबसे बडे़ हितैषी थे। किसानों के हक की लड़ाई आजीवन लड़ते रहे। उनका कहना था कि दिल्ली का रास्ता गांव के खेत खलिहान से होकर जाता है। जिस देश का किसान खुशहाल नहीं है, वह देश खुशहाल नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि आज देश का किसान परेशान हाल है उसे न तो अच्छे और सस्ते बीज मिल पा रहे है और न ही अच्छी और सस्ती खाद, बिजली, पानी का तो और बुरा हाल है। किसानों को उसकी उपज का भी लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। जिससे कर्ज का भार बढ़ता जा रहा है जो उन्हे आत्महत्या करने को विवश कर रहा हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां किसान विरोधी व व्यापारी परस्त होने से किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। खेती किसानों से विमुख होता जा रहा है जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए घातक है। जनपद का किसान धान व गन्ने की उपज को बेचने के लिए परेशान है। धान व गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली व मनमानी से किसान अपना गन्ना व धान औने-पौने दामों पर बिचौलियों के हाथों बेचने को मजबूर है। चीनी मिल उनका शोषण कर जबरदस्ती 50 से एक कुंतल गल्ले की कटौती ट्राली से कर रही है। गन्ने व धान का भुगतान भी समय से नहीं हो पा रहा है।
जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि पार्टी अपने नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के निर्देश पर पूरे एक सप्ताह तक किसानों की समस्याओं का समाधान हेतु विशेष अभियान चलाकर संघर्ष करने का काम करेगी। जहां कही भी किसानों पर अत्याचार, शोषण होगा। प्रसपा वहां वहां आंदोलन करने का काम करेगी। यहीं चौधरी चरण सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डा राजेन्द्र यादव, लल्लन तिवारी, सुरेन्द्र चौहान, अरविन्द यादव, जयप्रकाश यादव, अजमल अंसारी, कन्हैया सिंह, शर्मानन्द पांडेय, सलमा, किरन श्रीवास्तव, कमलाकांत यादव, कृष्णा सिंह, युवराज, बंटू, मुमताज, अब्दुल्लाह, अतुल यादव आसू, लालचन्द यादव बाबू, कैलाश यादव, एहसान खान, मंगल मौर्य, शाह शमीम, मिर्जा शाने आलम बेग, विशाल सेठ आदि मौजूद रहे।
Former Pm <a  href=
Chaudhary Charan Singh birth anniversary” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/23/kisan_award_3877804-m.jpg”> 

सम्मानित हुए जिले के विजेता किसान

पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रविवार को कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा में किसान सम्मान दिवस एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विजेता किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही लोगों को खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी दी गयी।

धान में प्रथम पुरस्कार अखिलेश मौर्य विकास खण्ड सठियांव क्राप कटिंग के आधार पर 71.50 कुन्तल प्रति हेक्टेयर उत्पादन, द्वितीय पुरस्कार ओम प्रकाश सिंह विकास खण्ड पल्हना क्राप कटिंग के आधार पर 70.43 कुन्तल प्रति हे. उत्पादन, गेहूॅ में प्रथम पुरस्कार गोरखनाथ विकास खण्ड मिर्जापुर क्राप कटिंग के आधार पर 65.00 कुन्तल प्रति हे. का उत्पादन, द्वितीय पुरस्कार हेतु धनई यादव विकास खण्ड सठियांव क्राप कटिंग के आधार पर 64.85 कुन्तल प्रति हे. उत्पादन, मुॅग में प्रथम पुरस्कार हेतु चन्द्रभान यादव विकास खण्ड कोयलसा क्राप कटिंग के आधार पर 14.20 कुन्तल प्रति हे. उत्पादन, द्वितीय पुरस्कार संजय यादव विकास खण्ड ठेकमा क्राप कटिंग के आधार पर 12.00 कुन्तल प्रति हे. उत्पादन, सरसों में प्रथम पुरस्कार हेतु रामाश्रय विकास खण्ड मेंहनगर क्राप कटिंग के आधार पर 25.00 कुन्तल प्रति हे. उत्पादन, द्वितीय पुरस्कार हेतु विरेन्द्र पाण्डेय विकास खण्ड मेंहनगर क्राप कटिंग के आधार पर 23.00 कुन्तल प्रति हे. उत्पादन के लिए दिया गया।
साथ ही सम्वर्गीय विभागों के अन्तर्गत पशुपालन से सम्बन्धित प्रथम स्थान 405 लीटर (47 पशु) दुग्ध उत्पादन हेमेन्द्र सिंह विकास खण्ड बिलरियागंज, द्वितीय स्थान 215 ली. (18पशु) दुग्ध उत्पादन अवधनाथ यादव विकास खण्ड जहानागंज, प्रथम स्थान 27000 अण्डा प्रतिदिन (30000 कुक्कुट) से उत्पादन नदीम मुहम्मद विकास खण्ड रानी की सराय, द्वितीय स्थान 10350 अण्डा प्रतिदिन (11600 कुक्कुट) से उत्पादन विरेन्द्र राय विकास खण्ड अजमतगढ़, उद्यान से सम्बन्धित प्रथम स्थान 250 कुन्तल प्रति हे. प्याज के उत्पादन रजनीश कुमार सिंह विकास खण्ड अजमतगढ़, द्वितीय स्थान 230 कुन्तल प्रति हे. प्याज की उत्पादन रमाशंकर मौर्य विकास खण्ड अजमतगढ, प्रथम स्थान 600 कुन्तल प्रति हे. मचान विधि से लौकी उत्पादन लालचन्द वर्मा विकास खण्ड अतरौलिया, द्वितीय स्थान 575 कुन्तल प्रति हे. मचान विधि से लौकी उत्पादन विन्ध्याचल विकास खण्ड अतरौलिया, प्रथम स्थान 60 कुन्तल प्रति हे. मशरूम उत्पादन बेचन राम विकास खण्ड ठेकमा़, द्वितीय स्थान 55 कुन्तल प्रति हे. मशरूम उत्पादन सियाराम सरोज विकास खण्ड ठेकमा, प्रथम स्थान 16 किग्रा प्रति बाक्स शहद उत्पादन अम्बिका प्रसाद यादव विकास खण्ड पल्हनी़, द्वितीय स्थान 13 किग्रा प्रति बाक्स शहद उत्पादन दशरथ यादव विकास खण्ड पल्हनी तथा गन्ना से सम्बन्धित प्रथम स्थान 1116.50 कु. प्रति हे. पेडी गन्ना उत्पादन विमला देवी विकास खण्ड अहिरौला, द्वितीय स्थान 1062.25 कु. प्रति हे. पेडी गन्ना उत्पादन राम सिंह विकास खण्ड अहिरौला, प्रथम स्थान 1274.25 कु. प्रति हे. पौध गन्ना उत्पादन वंशराज विकास खण्ड मोहम्मदपुर, द्वितीय स्थान 1188.00 कु. प्रति हे. पौध गन्ना उत्पादन विश्राम विकास खण्ड रानी की सराय अहिरौला को दिया गया।

इस अवसर पर तकनीकी स़त्र के दौरान किसानों को इन सीटू फसल अवशेष प्रबन्धन के बारे में तथा किसानों को हैपी सीडर, एमबी प्लाऊ, दुग्ध उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट के बारे में विस्तार से बताया गया। किसानो के कृषि, पशुपालन, उद्यान से सम्बन्धित जानकारी हेतु स्टाल भी लगाये गये थे, जिस पर किसान उक्त से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त किये।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो