script

पूर्व मंत्री राम आसरे का आरोप, सपा सरकार की योजनाओं को बंद कर पिछड़ों का हक छिन रही भाजपा

locationआजमगढ़Published: Jun 16, 2019 06:54:00 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

उन्होंने कहा कि यह सरकार प्रदेश में हो रही हत्या पर रोक लगाने में नाकाम है।

Ram asre

राम आसरे

आजमगढ़. अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा आजमगढ़ के जिला कमेटी की बैठक रविवार को विश्वकर्मा भवन नरौली के सभागार में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का अह्वान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा महासभा के संगठन को विधानसभा ब्लॉक व जिला स्तर तक गठित कर प्रत्येक माह बैठक करें तथा समाज में जनसम्पर्क कर गांव गांव तक लोगों को इससे जोड़ने के लिए अभियान चलाए। संगठन जनता की समस्या को प्रमुखता से हल करने के लिए उनके साथ संघर्ष करेगा।

उन्होंने कहा कि यह सरकार प्रदेश में हो रही हत्या पर रोक लगाने में नाकाम है। भाजपा पिछड़ी जातियों को गुमराह कर रही है। विश्वकर्मा समाज भाजपा की साजिश से दूर रहे और उनके भ्रमजाल में न फंसे। सपा सरकार में हुए विकास की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार उसे बन्द करके पिछडी जातियो को विकास से वंचित कर रही है। समाज को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रकाश विश्वकर्मा तथा संचालन दिनेश विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर रामू विश्वकर्मा, शशिकान्त विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, एडवोकेट महात्मा विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, दलसिंगार विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, श्रीराम विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, सूर्यभान विश्वकर्मा, अम्बिका शर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, लालू विश्वकर्मा, बद्री प्रसाद, अरविंद विश्वकर्मा, हरिबंश विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, कालीचरन विश्वकर्मा, विजय प्रताप विश्वकर्मा, रामाश्रय विश्वकर्मा, अंकुश विश्वकर्मा, इन्द्रासन विश्वकर्मा, प्रिंस विश्वकर्मा, गुलाब चन्द विश्वकर्मा, मार्कण्डे विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
BY- RANVIJAY SINGH

ट्रेंडिंग वीडियो