scriptअंबेडकर प्रतिमा टूटने के बद बवाल, BJP नेता के क्लिनिक पर हमला, यज्ञ मंडप पर भी निकाला गुस्सा | Dalit Attack on BJP Leader Clinic after Ambedkar Statue vandalised | Patrika News

अंबेडकर प्रतिमा टूटने के बद बवाल, BJP नेता के क्लिनिक पर हमला, यज्ञ मंडप पर भी निकाला गुस्सा

locationआजमगढ़Published: Jan 31, 2019 07:56:57 pm

उपद्रवियों ने पुलिस चौकी पर भी किया पथराव, भाजपा नेताओं के पोस्टर फाड़े गए, भाजपा नेताओं ने पूरी घटना को बताया सपा-बसपा की साजिश।

BJP

बीजेपी

आजमगढ़. अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से दलितों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने न सिर्फ पुलिस पर पथराव किया बल्कि भाजपा नेताओं के पोस्टर और यज्ञ मंडप पर भी अपना गुस्सा निकाला। पुलिस को स्थिति को नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रतिमा तोड़ने के आरोप में अर्धविक्षिप्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपाई पूरी घटना को सपा-बसपा की साजिश बता रहे हैं।
अराजकतत्वों ने बुधवार की रात माहुल कस्बे में अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसे लेकर दलितों ने माहुल में गुरूवार को बवाल कर दिया। इस दौरान जमकर आगजनी और पुलिस चौकी पर पथराव किया गया। गुस्साई भीड़ ने भगवा झंडे, भाजपा नेताओं के पोस्टर और यज्ञ मंडप को भी निशाना बनाया।
Ambedkar <a  href=
statue vandalised” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/01/31/azm_ambedkar_vandalized_4062943-m.jpg”> 

भाजपा पिछडा वर्ग गोरखपुर क्षेत्र के कोषाध्यक्ष डाक्टर बृजेश राजभर की क्लीनिक व अंग्रेजी शराब की दुकान पर जमकर पथराव किया गया। यूपी-100 को भी उपद्रवियों ने नहीं बक्शा। जाम की सूचना पर बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर दयाराम भास्कर पूर्व सांसद बलिराम बसपा के फूलपुर विधान सभा अध्यक्ष राम केवल गौतम व सपा के पूर्व विधायक श्याम बहादुर समेत तमाम नेता मौके पर पहुंच गए। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। डीएम एसपी, एसपी सिटी, एडीएम वगैरह ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। मौके पर नई प्रतिमा लगा दी गयी। बावजूद इसके लोगों में गुस्सा साफ बना हुआ है। उपद्रवी शाम तक लाठी-डंडा लहराते दिखे। मौके पर 14 थानों की फोर्स के अलावा पीएसी को भी लगाया गया।
भाजपा के पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र ने विवाद के लिए सपा और बसपा का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के सम्मान में बीजेपी ने जितना काम किया किसी ने नहीं किया। भाजपा सभी महापुरूषों का सम्मान करती है लेकिन निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए सपा बसपा के लोग माहौल को खराब कर रहे हैं।
By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो