scriptमायावती पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज बसपाइयों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कहा- साधना सिंह को… | BSP worker Protest against Sadhana Singh after mayawati comment | Patrika News

मायावती पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज बसपाइयों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कहा- साधना सिंह को…

locationआजमगढ़Published: Jan 22, 2019 09:46:28 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

डीएम कार्यालय पहुंची विधायक और कार्यकर्ता

Sadhna Singh

Sadhna Singh

आजमगढ़. भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सगड़ी विधायक वंदना सिंह के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सोमवार की पूर्वांह्न करीब 11.30 बजे विधायक वंदना सिंह के नेतृत्व में दर्जनों नेता व कार्यकर्ता डीएम कार्यलय पहुंचे। यहां लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा विधायक साधना सिंह व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वंदना सिंह ने कहा कि साधना सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ जो अमर्यादित टिप्पणी की है वह बर्दाश्त के बाहर है। यह सिर्फ मायावती का नहीं बल्कि सम्पूर्ण नारी जाति का अपमान है। विधायक के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन सराकर पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। इससे साफ है कि विधायक को सत्ता का मौन समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि साधना सिंह दूषित मानसिकता की शिकार हैं। मुख्यमंत्री उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई करे। नही तो बसपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होगे। इस दौरान डीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

साधना सिंह ने मायावती पर की थी ये टिप्पणी
साधना सिंह ने मायावती के लिए कहा, ‘जिस दिन महिला का ब्लाउज, पेटीकोट, साड़ी फट जाए, वो महिला सत्ता के लिए आगे नहीं आती है। उसको पूरे देश की महिला कलंकित मानती हैं। वो तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है, क्योंकि वो तो ना नर है, ना नारी।’ साधना सिंह ने कहा, ‘हमें तो पूर्व मुख्यमंत्री ना महिला लगती हैं, ना पुरुष लगती हैं, इनको तो अपना सम्मान ही समझ नहीं आता है। जिस महिला का इतना बड़ा चीरहरण हुआ, उसने कुर्सी पाने के लिए अपना सारा सम्मान बेच दिया। ऐसी महिला मायावती जी का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से कलंक करते हैं। तुम महिला के नाम पर कलंक हो। वो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है, क्योंकि वो तो ना नर है, ना नारी है।’
BY-Ranvijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो