scriptसपा से गठबंधन होते ही दिग्गज बसपा नेता का बड़ा बयान, मचा हड़कम्प | BSP Leader Big Statement after Alliance with Samajwadi Party | Patrika News

सपा से गठबंधन होते ही दिग्गज बसपा नेता का बड़ा बयान, मचा हड़कम्प

locationआजमगढ़Published: Jan 12, 2019 07:26:09 pm

लखनऊ में अखिलेश यादव और मायावती ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर किया है गठबंधन का ऐलान।

Akhilesh Yadav and Mayawati

अखिलेश यादव

आजमगढ़. सपा के साथ पार्टी के गठबंधन से बहुजन समाज पार्टी के नेता गदगद नजर आये। उन्होंने जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक कर वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गठबंधन पर खुशी जाहिर की।
जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों से आमजन त्रस्त है। जिसको सबक सिखाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए बसपा-सपा के गठबंधन का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाते हुए कार्यकर्ता एकजुट होकर अभी से कमर कस लें ताकि चुनाव में गठबंधन को अधिकाधिक सीटें मिले और देश में समता मूलक समाज की स्थापना हो सके।
उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को बसपा प्रमुख मायावती का 63वां जन्मदिन जो जनकल्याणकारी दिवस के रूप में पार्टी द्वारा नगर के कलेक्ट्रेट के सामने स्थित अम्बेडकर पार्क में धूमधाम से सुबह 10 बजे से मनाया जाना सुनिश्चित हैं। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील किया कि जन्मदिन कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचकर समारोह को सफल बनाने का कार्य करें।
इस अवसर पर लालगंज विधायक मा. अरिमर्दन आजाद उर्फ पप्पू आजाद, मुख्य जोन इंचार्ज मा.हरिश्चन्द गौतम विनेद चौहान, सुनील कुमार, जिला सचिव रामपाल ठाकुर, राजकुमार, चेतई राम, चन्द्रभूषण, अमरनाथ, डा राजाराम राजभर, अमरनाथ, रामनरायन भारती, बलराम भारती, ओंकार शास्त्री, शंकर बौद्ध, बालाजी, रामजीत चौहान, शशिभूषण लाल, जयप्रकाश, अशोक चौधरी, तारकेश्वर, महेन्द्र प्रसाद, लाले, चन्द्रशेखर, नरेश, डा अजय, मनोज पांडेय, राशिद अहमद, गरीबराव रसिया, पल्टन राम, अजय कुमार, विमलकुमार, श्रीकृष्ण शास्त्री आदि उपस्थित थे।
By Ran Vijay singh
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो