scriptLok Sabha Election: आज़मगढ़ लोकसभा से बसपा प्रत्याशी का ऐलान, बिगड़ सकता है सपा का ख़ेल | BSP candidate announced from Azamgarh Lok Sabha seat, SP's game may get spoiled | Patrika News
आजमगढ़

Lok Sabha Election: आज़मगढ़ लोकसभा से बसपा प्रत्याशी का ऐलान, बिगड़ सकता है सपा का ख़ेल

Lok Sabha Election: नामांकन प्रक्रिया के एक दिन पहले आजमगढ़ लोकसभा सीट से बसपा ने दोबारा अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। यादव-मुस्लिम बहुल सीट पर अब बसपा से शबीहा अंसारी बसपा प्रत्याशी होंगी। पहले बसपा ने आजमगढ़ सीट पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट दिया था, लेकिन लगभग एक सप्ताह […]

आजमगढ़Apr 28, 2024 / 06:02 pm

Abhishek Singh

bsp azamgarh

शबीहा अंसारी होंगी आजमगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी

Lok Sabha Election: नामांकन प्रक्रिया के एक दिन पहले आजमगढ़ लोकसभा सीट से बसपा ने दोबारा अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। यादव-मुस्लिम बहुल सीट पर अब बसपा से शबीहा अंसारी बसपा प्रत्याशी होंगी। पहले बसपा ने आजमगढ़ सीट पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट दिया था, लेकिन लगभग एक सप्ताह पहले अचानक उनका टिकट यहां से बदलकर उन्हें सलेमपुर सीट से प्रत्याशी बना दिया गया।

शबीहा अंसारी होंगी आजमगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी

32 वर्षीय शबीहा अंसारी वर्ष 2018 से 2022 तक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकाेष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं। वह शहर के पहाड़पुर की रहने वाली हैं। शिक्षाशास्त्र से एमए तक पढ़ाई की है और पहाड़पुर में एक कोचिंग सेंटर भी चलाती हैं। शबीहा अंसारी के पति मसूद अंसारी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस से जुड़ाव के बाद बसपा से टिकट मिलने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से वह बसपा कैडर से जुड़ी रहीं। बसपा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शबीहा अंसारी के टिकट मिलने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पार्टी मुखिया का पैसला है।
आजमगढ़ सीट पर भाजपा से दिनेश लाल यादव निरहुआ और सपा से धर्मेंद्र यादव चुनाव मैदान में हैं। जिस तरीके से बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है उससे सपा के मूल वोटर में सेंधमारी हो सकती है।

Home / Azamgarh / Lok Sabha Election: आज़मगढ़ लोकसभा से बसपा प्रत्याशी का ऐलान, बिगड़ सकता है सपा का ख़ेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो