scriptबीजेपी ने फिर बढ़ाई मायावती की टेंशन, सदस्यता अभियान में इस वोट बैंक पर नजर | Bjp focusing on dalit voters before 2022 assembly election | Patrika News
आजमगढ़

बीजेपी ने फिर बढ़ाई मायावती की टेंशन, सदस्यता अभियान में इस वोट बैंक पर नजर

बी-ग्रेड बूथों पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में इन वोटरों को जोड़ने की कोशिश

आजमगढ़Jul 16, 2019 / 06:33 pm

Akhilesh Tripathi

आजमगढ़. वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी बसपा के वोट बैंक दलितों को अपने पाले में कर मायातवी का मात देगी। पार्टी द्वारा बी-ग्रेड बूथों पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में पार्टी की सर्वाधिक नजर दलित वोट बैंक पर है। बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा दलितों को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर गया है।

सदस्यता अभियान को लेकर ही मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक हुई। इसमें मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक वर्मा एवं अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री चन्द्रिका प्रसाद ने भाग लिया। इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा हुई।
Bjp membership campaign
 

अशोक वर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमे अपना शत प्रतिशत योगदान प्रत्येक कार्यकर्ताओं को देना है। सदस्यता अभियान में जो भी दिक्कत आ रही है उसका निस्तारण शीध्र कर दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती ने बताया कि सदस्यता अभियान का प्रभारी संजय राम को बनाया गया है। इस दौरान विधानसभावार भी प्रभारी नियुक्त किए गये।
सदर विधानसभा में मनोज बौद्ध, सगड़ी में चन्द्रिका प्रसाद, गोपालपुर में रामप्यारे, मुबारकपुर में सौदागर भारती, मेंहनगर में ज्ञानचन्द्र, लालगंज में महेन्द्र राम, दीदारगंज में पंचम भारती, फूलपुर में लहुरी राम, अतरौलिया में बसंत लाल व निजामाबाद में राजकुमार सरोज को प्रभारी बनाया गया।

विधानसभा प्रभारी मंडल स्तर पर बैठक कर अभियान को गति प्रदान करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री भारती ने आगे कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हमारे समाज को मिल रहा है, उसी के आधार पर सदस्यता अभियान को सफल बनावें। इस अवसर पर फूलचन्द्र भारती, तीजा राम, अशोक सोनकर, नरेश गौतम सहित जिला महामंत्री व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
BY- RANVIJAY SINGH

Home / Azamgarh / बीजेपी ने फिर बढ़ाई मायावती की टेंशन, सदस्यता अभियान में इस वोट बैंक पर नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो