scriptअब मजदूर नहीं मिस्त्री बनेंगी महिलाएं, बनाएंगी घर, सरकार कर रही है मदद | Government Help Women Mason | Patrika News

अब मजदूर नहीं मिस्त्री बनेंगी महिलाएं, बनाएंगी घर, सरकार कर रही है मदद

locationआजमगढ़Published: Sep 24, 2018 07:39:04 am

राज मिस्त्री के साथ अब रानी मिस्त्री भी बनाएंगी बिल्डिंग।

Lady Mason

महिला मिस्त्री

आजमगढ़. आधी आबादी पहले ही पुरुषों के साथ कई मोर्चों पर कंधे से कंधे मिला चल रही हैं। जल्द ही ये महिलाएं राजमिस्त्री के रूप में इमारतें खड़ी करतीं नजर आएंगी। इन्हें नाम मिला है ‘रानी मिस्त्री’ का। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हो रहे शौचालय निर्माण में राजमिस्त्रियों की आ रही कमी को देखते हुए सहायता समूहों की 35 महिलाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण भी दिया गया है। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी भी महिलाओं का काम देख चुके है और काफी हद तक संतुष्ट भी नजर आये थे। महिलाएं भी इसे गंभीरता से ले रही है। सरकार द्वारा उन्हें किट भी उपलब्ध करायी जा रही है माना जा रहा है इससे महिलाओं का स्वावलंबन के साथ आगे बढ़ सकेंगी।
अंबिका सेवा संस्थान शव रखने के लिए चबूतरे का भी करा रहा निर्माण

आजमगढ़. राम जानकी मंदिर बिद्राबाजार के बगल स्थित पोखरे पर घाट न होने के कारण महिलाओं को स्नान में होने वाली समस्या से निजात दिलाने के लिए अंबिका सेवा संस्थान ने यहां घाट बनवाने का काम रविवार को शुरू कर दिया। इसके अलावा बगल में ही शव रखने के लिए चबूतरा भी बनवाया जा रहा है ताकि लोग उस पर शव को रखकर पिंडदान कर सके।
संस्था के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय ने कहा कि संस्था का गठन ही सेवा भाव के लिए किया गया है। जो गरीब असहाय सभी लोगों की सहायता करने के लिए संकल्पित है। स्वयं श्रम दान करके दोनों चीजों का निर्माण किया जा रहा है।
सुबह से ही राम जानकी लीला समिति और अंबिका सेवा संस्थान के दर्जनों कार्यकर्ता जीवित्पुत्रिका त्यौहार को देखते हुए मंदिर परिसर व राम जानकी पोखरा के चारों तरफ साफ सफाई किये। सड़क किनारे पड़ी हुई मिट्टी को हटाकर सही स्थान पर डलवा दिया गया। इसके बाद घाट आदि के निर्माण का कार्य शुरू हुआ। इस मौके पर संस्था के शिव प्रकाश मोदनवाल, मुन्ना शर्मा, शैलेंद्र मोदनवाल, दिनेश प्रजापति, संतोष शमा,र् पंकज, देवेश उपाध्याय, आजाद सिंह, अरुण सेठ, आलोक शर्मा, योगेश्वर, मुकेश, पंकज मद्धेशिया, रिंकू सिंह, संतोष सेठ, निहालू सरोज, अशोक सिंह, दीपक सोनकर, राकेश सरोज, रामाश्रय सरोज आदि उपस्थित थे।
By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो