script

दीपोत्सव पर अयोध्या का कोना-कोना होगा जगमग, दीपों की लौ में होंगे भगवान राम के दर्शन

locationअयोध्याPublished: Oct 14, 2019 07:31:48 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

UP Travel Guide- राजाराम के स्वागत को तैयार हो रही रामनगरी- दीपोत्सव पर अयोध्या का कोना-कोना होगा जगमग- दीपों की लौ में होंगे भगवान राम के दर्शन- लोगों के बीच होंगे पांच देशों के राम- भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर

UP Travel Guide

भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर

अयोध्या. UP Travel Guide इस बार दीपोत्सव पर अयोध्या का कोना-कोना रोशन होगा। दीपावली के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम लंका विजय कर अयोध्या पधारेंगे। उनके लौटने की खुशी में तीन दिनों तक रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। मॉरीशस, थाईलैंड, इंडोनेशिया सूरीनाम और नेपाल के राम लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे। यहां पग-पग पर रामलीला और भव्य राम दरबार सजाया जाएगा। इतना ही नहीं दीपों की लौ में भगवान श्रीराम के दर्शन भी होंगे। इस दिवाली देसी-विदेशी मेहमानों के साथ दीपोत्सव का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाने की तैयारी है। प्रदेश के संस्कृति विभाग ने तीन दिवसीय आयोजन में होने वाले कार्यक्रमों की लिस्ट जारी कर दी है।
दीपावली पर भगवान श्रीराम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटेंगे। इस मौके को भव्य व दिव्य बनाने के लिए सरकारी और सामाजिक स्तर पर कई तैयारियां चल रही हैं। यहां न केवल भगवान राम का भव्य दरबार सजाया जाएगा, बल्कि त्रेता युग का दृश्य भी जीवंत किया जाएगा। देशभर के नामी चित्रकार अयोध्या को राममय करने के लिए त्रेता युग के प्रसंगों को दीवारों और इमारतों पर उकेरेंगे। इस दिवाली पर अयोध्या में होने वाली पांच देशों की रामलीला भी लोगों को रोमांचित कर देगी। मॉरीशस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, सूरीनाम, नेपाल की रामलीला मंडलियों के कलाकार अपने देश की शैली में रामलीला का मंचन करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में थाईलैंड के महाराजा वजीरालोंगकान भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद से योगी आदित्यनाथ ने राम की नगरी को खास अहमियत दी है। लगातार तीसरी बार है, जब सरकार इसे और धूम से मनाने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें

अयोध्या का गुप्तार घाट जहां भगवान श्रीराम ने ली थी जलसमाधि



पिछली बार की अपेक्षा इस बार अयोध्या की दीपावली और ज्यादा जगमग होगी। दीये सिर्फ राम की पैड़ी पर नहीं, बल्कि पूरी रामनगरी में तीन दिन तक हर घर में जलेंगे। यानी 24, 25 और 26 अक्टूबर की जगमग लोगों को चकाचौंध कर देगी। इस बार गुप्तारघाट, भरतकुंड समेत अयोध्या के 13 प्रमुख मंदिरों में तीन दिनों तक हर दिन 5001 दीये जलेंगे। इसके अलावा अयोध्या के सभी 10 हजार मंदिरों और घरों में भी दीये जलाए जाएंगे। इस दीपोत्सव पर अयोध्या में जहां तीन लाख दीपक जलाकर दीपोत्सव का रिकॉर्ड बनेगा, वहीं 24 से 26 अक्टूबर तक तीन दिन में एक हजार से ज्यादा कार्यक्रम अपने आप में इतिहास रचेंगे। दीपोत्सव की खास बात यह होगी कि दीपों की लौ में इस बार भगवान श्रीराम के दर्शन हो सकेंगे। थोड़ी ऊंचाई से दीपों देखने दीयों में भगवान राम की आकृति भी नजर आएगी।
यह भी पढ़ें

इसलिए पूरी दुनिया में खास है अपना लखनऊ और यहां की तहजीब



देशभर से 35 सांस्कृतिक दलों बिखेरेंगे छटा
अयोध्या के दीपोत्सव पर्व को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इस साल गुप्तार घााट से लेकर भरतकुंड तक 12 स्थानों पर रामलीला, भजन, नृत्य नाटिकाओं के मंचन के अलावा अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कई स्थलों को मेले की तर्ज पर सजाया जा रहा है। 32 बड़ी झांकियां व 12 जगहों पर होने वाले कार्यक्रम भी राम कथा पर आधारित होंगे। रामकथा पार्क में दो मंच बनाए गए हैं। ऊपर राम दरबार लगेगा और नीचे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस साल दीपोत्ससव पर्व में देशभर से 35 सांस्कृतिक दलों को बुलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

कोणार्क और पाकिस्तान के बाद यूपी के कालपी में है तीसरा सूर्य मंदिर, श्रीकृष्ण के पौत्र को यहीं मिली थी शाप से मुक्ति



भगवान राम का स्वागत करेंगे मुख्यमंत्री
साकेत महाविद्यालय से जहां त्रेतायुग जैसे परिधान में राम की सेना व अयोध्यावासी बने विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ बड़े-बड़े ट्रकों पर सजाई गई शोभायात्रा में रामलीला का मंचन करते देशभर के कलाकार दिखेंगे तो सरयू किनारे बसे खास हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे राम, लक्ष्मण और सीता की अगवानी खुद मुख्यमंत्री व राज्यपाल करते नजर आएंगे। इसकी रूपरेखा भी लगभग बन चुकी है।
यह भी पढ़ें

अयोध्या के ये पांच स्थल भगवान श्रीराम की मौजूदगी का आज भी कराते हैं अहसास



दीपोत्सव कार्यक्रमों की सूची जारी
इस बार दीपोत्सव पर अयोध्या का हर कोना रोशन होगा। सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए रामनगरी में त्रेता युग की अयोध्या के दर्शन होंगे। 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर प्रदेश की योगी सरकार ने भव्य आयोजन की रूपरेखा तय की है| प्रदेश के संस्कृति विभाग ने इस तीन दिवसीय आयोजन में होने वाले कार्यक्रमों की लिस्ट जारी कर दी है | इन तीन दिनों में अयोध्या में ऐसे भव्य कार्यक्रम होने हैं, जिन्हें देखने दुनिया भर से मेहमान अयोध्या आ रहे हैं। ख़ास बात यह है कि इस बार इस आयोजन का विस्तार लखनऊ तक किया गया है और समय अवधि भी बढ़ाई गयी है| इस बार अंतरराष्ट्रीय रामायण चित्रकला शिविर 17 से 25 अक्टूबर तक लखनऊ में आयोजित होगा|

ट्रेंडिंग वीडियो