scriptदेश की पूरी अर्थव्यवस्था चन्द घरानों का एकाधिकार- सूर्यकांत पांडे | Suryakant Pandey statement on education and health budget | Patrika News

देश की पूरी अर्थव्यवस्था चन्द घरानों का एकाधिकार- सूर्यकांत पांडे

locationअयोध्याPublished: Feb 19, 2019 06:02:58 pm

पाण्डेय ने बताया कि 27 फरवरी से भगत सिंह के शहादत दिवस 23 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा…

Suryakant Pandey statement on education and health budget

देश की पूरी अर्थव्यवस्था चन्द घरानों का एकाधिकार- सूर्यकांत पांडे

अयोध्या. अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने कहा कि आज़ाद भारत में शहीदों की शंकाये सच साबित हुईं हैं। ओमनुष्य द्वारा मनुष्य का शोषण जारी है। देश की पूंजी पर चंद घरानों का एकाधिकार है। संस्थान शहीदों के विचारों को समाज के विभिन्न वर्गों में जनजागरण के माध्यम से प्रचारित करने का अभियान चलाएगा।
सूर्यकांत पांडे ने लगाया आरोप

सिविल लाइन स्थित एक होटल में सम्पन्न पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य के बजट में भारी कटौती करके इसका निजीकरण किया जा रहा है जिसके कारण आम आदमी, गरीब वर्ग धीरे धीरे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग करने में अक्षम होता जा रहा है। सरकारें रोजगार पैदा करने में कोताही कर रहीं हैं जिसके कारण पढ़ा लिखा बेरोजगार पूंजीपतियों की गुलामी करने को मजबूर है। संस्थान मानव जीवन के सवालों पर शहीदों के विचारों को आम आदमी को अवगत कराएगा।
चलाया जाएगा अभियान

पाण्डेय ने बताया कि संस्थान चन्द्र शेखर आजाद की शहादत दिवस 27 फरवरी से भगत सिंह के शहादत दिवस 23 मार्च तक शहीदों के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएगा अभियान चलाएगा। अभियान के अन्तर्गत गोष्ठी, संवाद, फोल्डर वितरण के अलावा संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा। अभियान से छात्र, युवा, किसान, अल्पसंख्यक, महिला, पिछड़े वर्गो को जोड़ा जाएगा। पत्रकार वार्ता में फोल्डर और संकल्प पत्र भी जारी किया गया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह और अशफ़ाक़ चन्द्र शेखर आजाद सभी शोषण मुक्त भारत का सपना लेकर शहादत कबूल किया था, जो आजादी के सत्तर साल में चकनाचूर हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो