scriptयोगी के मंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर दिया ऐसा बयान की मच जायेगा हड़कंप | Minister Dharmpal singh Big Statment On Congress Manifesto 2019 | Patrika News

योगी के मंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर दिया ऐसा बयान की मच जायेगा हड़कंप

locationअयोध्याPublished: Apr 05, 2019 05:58:52 pm

सीएम योगी के सेना पर दिए बयान पर दी सफाई बोले धर्मपाल सिंह पीएम मोदी ने ही दी सेना को खुली छूट

Minister Dharmpal singh Big Statment On Congress Manifesto 2019

योगी के मंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर दिया ऐसा बयान की मच जायेगा हड़कंप

अयोध्या : अयोध्या पहुंचे प्रदेश की सिंचाई मंत्री व भाजपा नेता धर्मपाल सिंह ने राहुल गांधी के घोषणा पत्र पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र में आतंकवादियों पर देशद्रोह का मुकदमा ना चलाने का वादा किया गया है इसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान से आतंकवादी आए और हमला का करके चले जाएं। उन पर देशद्रोह का मुकदमा भी ना चले। कांग्रेस की घोषणा पत्र की सिंचाई मंत्री ने कड़ी निंदा की है। प्रदेश में सपा बसपा गठबंधन पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन का कोई प्रभाव नहीं है ना ही इसमें कोई तरक्की दिखाई पड़ रही है।दावा करते हुए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में 73 प्लस व देश में 400 से अधिक सीटें भाजपा को मिलेगी और नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
सीएम योगी के सेना पर दिए बयान पर दी सफाई बोले धर्मपाल सिंह पीएम मोदी ने ही दी सेना को खुली छूट

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश की सेना को मोदी सेना कहने पर उनके समर्थन में आते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि मोदी सेना कहे योगी सेना कहें या फिर देश की सेना कहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेना को फ्री कर दिया है आतंकवादी मारे जा रहे हैं नक्सलवादी मारे जा रहे हैं। जो लोग सैनिकों पर पत्थरबाजी करते थे उनके खिलाफ अभियान चल रहा है। अयोध्या में राम की पैड़ी की दुर्दशा पर जवाब देते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि हरिद्वार की पैड़ी की तरह राम की पैड़ी भी बनाई जा रही है इसमें निर्बाध अविरल निर्मल पानी का बहाव होगा। किसी भी तरह से काम में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। धर्मपाल सिंह आज महाराज निषादराज की जयंती समारोह में शिरकत करने के लिए अयोध्या पहुंचे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो