scriptदीपोत्सव 2019 : बुन्देलखंडी ढोल की थाप पर बिखरेंगे अवधी लोक कला के रंग | Deepotsav Ayodhya 2019 preparations are complete in Ayodhya | Patrika News

दीपोत्सव 2019 : बुन्देलखंडी ढोल की थाप पर बिखरेंगे अवधी लोक कला के रंग

locationअयोध्याPublished: Oct 17, 2019 10:39:27 am

खबर के मुख्य बिंदु
– दीपोत्सव 2019 के मौके पर अयोध्या में दिखेगी देश की सांझी विरासत की झलक
– दीपोत्सव के अवसर पर रामकथा पार्क सहित 10 अन्य लघु मंचो पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम – दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में निकलेंगी 3डी झाकियां नगर की सड़कों पर दिखेगा विहंगम दृश्य

Deepotsav Ayodhya 2019 preparations are complete in Ayodhya

दीपोत्सव 2019 : बुन्देलखंडी ढोल की थाप पर बिखरेंगे अवधी लोक कला के रंग

अनूप कुमार

अयोध्या : आगामी 24 अक्टूबर से अयोध्या में शुरू हो रहे दीपोत्सव 2019 ( Deepotsav 2019 ) कार्यक्रम की शुरुआत में अब एक सप्ताह का समय शेष है | प्रदेश की योगी सरकार के संस्कृति विभाग ने इस तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम में प्रस्तुत होने वाले सासंकृतिक कार्यक्रमों की एक लम्बी श्रृंखला तैयार की है | इन कार्यक्रमों में देश की सांझी विरासत की झलक दिखाई देगी |
ये भी पढ़ें – मुख्य सचिव और डीजीपी ने दीपोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, अयोध्या में संतों संग की बैठक

‘‘दीपोत्सव अयोध्या-2019‘‘ ( Deepotsav Ayodhya 2019 ) के मौके पर 24 अक्टूबर 2019 से 26 अक्टूबर 2019 तक सांस्कृतिक मंच-गुप्तार घाट, अयोध्या में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सांस्कृतिक मंच-गुप्तार घाट पर 24 अक्टूबर 2019 को अवधी लोकनृत्य ‘‘ढिंढिया‘‘, बुन्देलखण्ड के लोकनृत्य ‘‘राई सैरा‘‘, भजन, ‘‘मेधदूत की पूर्वान्चल यात्रा‘‘ तथा नौटंकी ‘‘राजा मरथरी‘‘ कार्यक्रम की प्रस्तुती होगी। इसी क्रम में 25 अक्टूबर 2019 को छाऊ लोकनृत्य, ‘‘सुन्दरकाण्ड‘‘ नृत्य नाटिका, रामलीला व भजन गायन कार्यक्रम होगा तथा 26 अक्टूबर 2019 को भजन, उत्तराखण्ड के लोकनृत्य, विदेशी रामलीला तथा रामायण आल्हा के कार्यक्रमों की प्रस्तुती होगी। ये कार्यक्रम प्रदेश के कलाकारों के साथ-साथ झारखण्ड, लखनऊ, दिल्ली, उत्तराखण्ड, नेपाल, मध्य प्रदेश के कलाकारों द्वारा किये जायेंगे।
ये भी पढ़ें – Ram Mandir Case : अयोध्या के संतों ने कहा बिना शर्त केस वापस ले वक्फ बोर्ड,नही करेंगे कोई समझौता

26 अक्टूबर 2019 को रामकथा पार्क, अयोध्या के साथ-साथ अयोध्या में विभिन्न स्थलो पर 10 लघु मंचो पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुती देश एवं विदेश के कलाकारों द्वारा की जायेगी। 26 अक्टूबर 2019 को रामकथा पार्क में नेपाल की रामलीला, श्रीलंका की रामलीला, इंडोनिशिया की रामलीला तथा फिलिपिंस की रामलीला की प्रस्तुती होगी। इसी क्रम में 26 अक्टूबर 2019 को ही भरतकुण्ड अयोध्या में भजन, लोक गायन, नृत्य नाटिका ‘‘भरत चरित्र‘‘ तथा रामलीला, आई0टी0आई0 अयोध्या में भजन, लोकगायन, धोबिया लोकनृत्य तथा रामलीला, साकेत पी0जी0 कालेज अयोध्या में भजन, लोकगायन, बिरहा तथा रामलीला, बिड़ला धर्मशाला अयोध्या में भजन, लोकगायन, भोजपुरी तथा रामलीला, दशरथ महल अयोध्या में भजन, सुगम संगीत, लोकनृत्य तथा रामलीला, कनक भवन अयोध्या में भजन, लोकगीत, लोकनृत्य तथा रामलीला, तुलसी उद्यान अयोध्या में भजन, लोकगीत, लोकनृत्य तथा रामलीला, हनुमान बाग अयोध्या में भजन, लोकगायन, फरूवाही लोकनृत्य तथा रामलीला, झुनकी घाट अयोध्या में भजन, लोकगायन, पाई डण्डा लोकनृत्य, ‘‘नन्दाराजजात‘‘ नृत्य नािटका, रामलीला तथा भजन स्थल अयोध्या में भजन, लोकनृत्य, ‘‘राम राज्याभिषेक‘‘ नृत्य, नाटिका, जादू तथा रामलीला विधा के कार्यक्रमों की प्रस्तुती होगी।
ये भी पढ़ें – Big Breaking: अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ, मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से केस लिया वापस, सदी की सबसे बड़ी खबर

दीपोत्सव अयोध्या-2019 के अवसर पर 11 सचल प्रदर्शनी/3डी झाकियां साकेत महाविद्यालय से सुबह 10.00 बजे रामकथा पार्क के लिए प्रस्थान करेंगी। सभी झाकियां अलग-अलग विषयवस्तु पर निकाली जायेंगी। 01. रावण अत्याचार/पुत्रेष्ठि यज्ञ एवं सबको सुरक्षा भयमुक्त समाज, 2. रामजन्म के बधावा गीत औश्र बाल लीला एवं बच्चो की शिक्षा का अधिकार, 3. केवट प्रंसग एवं किसान ऋण माफी, 4. पंचवटी एवं वन एवं पर्यावरण, 5. अहिल्या उद्धार एवं महिला सशक्तीकरण, 6. सीताहरण एवं एंटी रोमियों, 7. ताड़का वध एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध अभियान, 8. रामेश्वरम् सेतु का निर्माण एवं उत्तर प्रदेश में पुलों का निर्माण, 9. राम वनवास एवं सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास, 10. राम-रावण युद्ध एवं अपराधियों भू-माफियों के विरूद्ध अभियान तथा 11. राम दरबार एवं कानून-व्यवस्था एवं जरूरत मंदो के साथ सरकार विषयवस्तु पर आधारित होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो