scriptयह मश्हूर नेशनल शूटर रख सकती हैं राजनीति में कदम, मां के साथ थाम सकती हैं इस पार्टी का दामन | National Shooter Shreyasi Singh May Join RJD And Contest Election | Patrika News
औरंगाबाद

यह मश्हूर नेशनल शूटर रख सकती हैं राजनीति में कदम, मां के साथ थाम सकती हैं इस पार्टी का दामन

माना जा रहा है कि वह बांका के अमरपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं (National Shooter Shreyasi Singh May Join RJD And Contest Election) (Bihar News) (Bihar Election) ( National Shooter Shreyasi Singh)…

औरंगाबादAug 29, 2020 / 10:24 pm

Prateek

यह मश्हूर नेशनल शूटर रख सकती हैं राजनीति में कदम, मां के साथ थाम सकती हैं इस पार्टी का दामन

यह मश्हूर नेशनल शूटर रख सकती हैं राजनीति में कदम, मां के साथ थाम सकती हैं इस पार्टी का दामन

प्रियरंजन भारती
पटना,औरंगाबाद: पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व सांसद पुतुल सिंह की बेटी नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। वह अपनी मां के साथ 3 सितंबर को आरजेडी की सदस्यता लेंगी। माना जा रहा है कि वह बांका के अमरपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्रेयसी सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में तेजस्वी यादव आरजेडी की सदस्यता दिलवाएंगे।

यह भी पढ़ें

Happy Birthday Nagarjuna: खिलाड़ी के गोल्ड जीतने पर अभिनेता ने तोहफे में दी ‘BMW X5’, कीमत सुन लोगों के उड़े होश

प्रख्यात भारतीय खिलाड़ी हैं श्रेयसी

बता दें कि श्रेयसी एक भारतीय खिलाड़ी है, जो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन्होंने साल 2014 में जहां भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था वहीं कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की। श्रेयसी सिंह ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी मां पु‍तुल कुमारी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था।


यह भी पढ़ें

Anna Hazare का दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने से इनकार, BJP की अपील ‘दुर्भाग्यपूर्ण’

श्रेयसी की मां ने ली पिता की जगह

श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी बांका के पूर्व दिवंगत सांसद दिग्विजय सिंह की पत्‍नी हैं और दो बार सांसद रह चुकी हैं। हालांकि, इस बार पुतुल कुमारी लोकसभा चुनाव हार गई थीं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले पुतुल सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से निकाल दिया था। दरअसल पुतुल सिंह ने जेडीयू कैंडिडेट गिरिधारी यादव के खिलाफ बांका लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नोमिनेशन कराया था। इसके बाद बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

यह भी पढ़ें

Jammu Kashmir: BSF जवानों को बड़ी कामयाबी, सांबा सेक्टर में मिली पाकिस्तान जाने वाली सीक्रेट सुरंग

पुतुल सिंह भाजपा उम्मीदवार बन सांसद हुईं

पुतुल सिंह 2014 में बांका से बीजेपी की उम्मीदवार थी। लेकिन वह आरजेडी के जयप्रकाश यादव से हार गई थी। पुतुल सिंह ने पति व बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह के निधन के बाद 2010 के उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बांका सीट से जीती थी। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गई थीं। इससे पहले 2009 में दिवंगत दिग्विजय सिंह ने भी निर्दलीय चुनाव जीता था। क्योंकि उनका टिकट जेडीयू से काट दिया गया था।

यह भी पढ़ें

Unlock 4.0: केंद्र सरकार ने की Guidelinesकी घोषणा, जानिए कब से चलेगी Metro

नये समीकरण बनेंगे इससे

विधानसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाले पूर्वी बिहार के इन इलाकों में नये सियासी समीकरण बन सकते हैं। राजपूत मतदाताओं को एनडीए से अलग कर रिझाने में यह तुरूप का पत्ता साबित हो सकता है। रघुवंश सिंह बनाम रामा सिंह के घटनाक्रम ने आरजेडी की खासा किरकिरी करा दी है।श्रेयसी और उनकी मां को पार्टी में शामिल कराकर आरजेडी एनडीए को बड़ा झटका देने की तैयारी कर चुका है।बता दें कि भाजपा ने नीतीश कुमार की महात्वाकांक्षाओं के आगे घुटने टेकते हुए दिवंगत नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल देवी को पार्टी से निकालकर अपने ही पांव में खुद कुल्हाड़ी मार ली थी।अब विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को इस बात का नुक़सान उठाना पड़ सकता है।यह उसके लिए एक बड़ा पछतावा साबित होने वाला है।

Hindi News/ Aurangabad / यह मश्हूर नेशनल शूटर रख सकती हैं राजनीति में कदम, मां के साथ थाम सकती हैं इस पार्टी का दामन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो