scriptशिवपाल यादव ने नए पार्टी दफ्तर का किया उद्घाटन, 2019 व 2022 चुनाव पर दिया बयान | Shivpal Singh Yadav statement on fight 2019 election leaving a seat | Patrika News

शिवपाल यादव ने नए पार्टी दफ्तर का किया उद्घाटन, 2019 व 2022 चुनाव पर दिया बयान

locationऔरैयाPublished: Nov 10, 2018 08:10:44 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

नवनिर्मित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को औरैया पार्टी के दफ्तर का उद्घाटन किया.

Shivpal in Auraiya

Shivpal in Auraiya

औरैया. नवनिर्मित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को औरैया पार्टी के दफ्तर का उद्घाटन किया। इस मौके उन्होंने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व मंत्री सहित 200 से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वहीं उन्होंने 2019 चुनाव व 2022 चुनाव लड़ने पर भी बड़ा बयान दिया।
ये भी पढ़ें- सपा इस सबसे बड़े सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, की बड़ी घोषणा…

फीता काटकर शिवपाल यादव ने पार्टी दफ्तर का उद्घाटन किया। उनके आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसे देख शिवपाल बेहद प्रसन्न दिखे। वहीं उद्घाटन के मौके पर उन्होंने वहाँ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यालय खुल जाने से आप सभी की जिम्मेदारियाँ अब बढ़ गई हैं। कार्यालय होने का मतलब साफ है कि यहाँ पर सुबह से लेकर शाम तक आप में से किसी न किसी का रहना जरूरी है। अब यही आपका पता है। जब भी किसी को आपकी जरूरत होगी, तो वह यहीं पर आपसे मिलने आएगा, उस दौरान आपका यहाँ पर होना बेहद जरूरी है। आप सभी को यहां पर हर मजलूम, गरीब, पीड़ित की समस्या सुननी है व उसका समाधान भी करना है। तभी जाकर आपकी जनता के बीच पैठ बन सकेगी।
ये भी पढ़ें- शहरों ने नाम बदलने पर ओमप्रकाश राजभर ने दे दिया बहुत बड़ा बयान, की इन मुस्लिम मंत्रियों के नाम बदलने की मांग

सबका होगा सम्मान-

शिवपाल ने यहां समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व मंत्री सहित 200 से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और कहा कि जो लोग पार्टी में आए हैं उन सबका सम्मान होगा और 2022 में पार्टी यूपी में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जनादेश मिल रहा है, उससे पार्टी आगे और मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें- विवेक तिवारी की पत्नी के बाद अब इस स्वर्गीय अधिकारी की पत्नी को योगी सरकार ने दिया बड़ा सरकारी पद

79 सीटों पर लड़ेगी पसपा (लोहिया) चुनाव-

इस दौरान शिवपाल यादव का दर्द भी झलका और उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) क्यों बनाई गई है। शिवपाल ने आगे कहा कि अब पार्टी 2019 में सूबे की 79 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जो एक सीट छोड़ी है उसके लिए उन्होंने कहा कि उस एक सीट पर नेता जी मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ेगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो