script

पीएम की रैली स्थल से दूर इस राजनैतिक पार्टी ने हाथों में उठाया ऐसा पोस्टर, मा. मोदी जी जनता के मन की बात सुनिए…

locationऔरैयाPublished: Dec 16, 2018 09:17:04 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

सपा के पोस्टर में लिखा था मोदी जी आप वापस जाइए। देश के विनाशक, तानाशाह शासक। वापस जाओ मोदी जी वापस जाओ।
 

oppose

पीएम की रैली स्थल से दूर इस राजनैतिक पार्टी ने हाथों में उठाया ऐसा पोस्टर, मा. मोदी जी जनता के मन की बात सुनिए…

रायबरेली. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से मात खाने के बाद अब भाजपा का फोकस 2019 के लोकसभा चुनाव पर है। इसका आगज पीएम मोदी ने रविवार को सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से किया। यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे। लेकिन इस बीच उनके लिए एक ख़बर बुरी मिली। जिस समय वो कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकाल रहे थे तभी उनके रैली स्थल से थोड़ी दूरी पर राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी (यू) के कार्यकर्ता उनके खिलाफ अपने हाथों में कुछ मांगों का पोस्टर लेकर विरोध करते नजर आए।
दिया अल्टीमेटम 2019 के चुनाव में जवाब दिया जाएगा

विरोध में आए लोगों ने जो पोस्टर हाथों में ले रखा था उस पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा था माननीय मोदी जी जनता के मन की बात सुनिए… पोस्टर पर आगे लिखा गया एक देश एक कानून। इसके इस पोस्टर उन्होंने अपनी पांच प्रमुख मांगे प्रधानमंत्री से कर रखी है। एससी/एसटी एक्ट समाप्त करो। आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू हो। प्रमोशन में आरक्षण समाप्त करो। जनसंख्या नियन्त्रण कानून बनाओ और राम मंदिर पर फैसला जल्द करो। इसके बाद वर्कर्स ने जो शर्त लिखी थी वो विचारणीय है। अगर मांगे नहीं पूरी हुईं तो 2019 के चुनाव में जवाब दिया जाएगा।
सपा की ओर से फिर लगे पोस्टर, लिखा गया मोदी जी वापस जाओ

उधर, प्रधानमंत्री ने मंच से किसानों, गरीबों की बातें करते हुए कई घोषणाएं भी की। लेकिन समाजवादी पार्टी की ओर से लगाए गए पोस्टर इसके विपरीत दिखाई दिए। रैली स्थल के पास सपा के प्रांतीय नेता चौधरी आशीष पटेल की ओर से पोस्टर लगाया गया था। जिसमें लिखा था ना राम के ना रहमान के- ना आम के, ना काम के। किसानों के दुश्मन उद्योगपतियों के दोस्त आप सत्ता के पुजारी हैं। मोदी जी आप वापस जाइए। देश के विनाशक, तानाशाह शासक। वापस जाओ मोदी जी वापस जाओ।
poster

ट्रेंडिंग वीडियो