script13 महीने शत्रु की राशि में रहेंगे गुरु, जानें किसे देंगे व्यापार, नौकरी में सफलता, सुख समृद्धि और किसको देंगे कष्ट | Brihaspati Rashi Parivartan May 2024 effect biggest change after 12 years Guru Gochar Vrishabh Rashi Horoscope business, success in job happiness prosperity | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

13 महीने शत्रु की राशि में रहेंगे गुरु, जानें किसे देंगे व्यापार, नौकरी में सफलता, सुख समृद्धि और किसको देंगे कष्ट

Brihaspati Rashi Parivartan May 2024 साल 2024 का सबसे बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन 1 मई को हो गया। इस दिन दोपहर 1.50 बजे शुभ ग्रह बृहस्पति राशि परिवर्तन कर शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर लिया। इसका हर राशि के व्यक्ति पर शुभ अशुभ असर पड़ेगा। वहीं पंचांग के अनुसार 19 मई से 12 जून 2024 तक वृषभ राशि में बृहस्पति और शुक्र की युति बनेगी। यह स्थिति कई लोगों के कानूनी मसलों को सुलझाएगी तो कुछ को पैतृक संपत्ति और रूका धन दिला सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकती है। यहां जानते हैं मेष से मीन राशि तक के लोगों पर क्या पड़ेगा असर (Guru Gochar Vrishabh Rashi Horoscope)..

May 01, 2024 / 06:56 pm

Pravin Pandey

Brihaspati Rashi Parivartan May 2024 effect

बृहस्पति राशि परिवर्तन 2024 का मेष से मीन राशि तक वालों पर असर

12 साल बाद वृषभ राशि में आए बृहस्पति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ ग्रह बृहस्पति राशि परिवर्तन में तकरीबन एक साल का समय लेते हैं। इसीलिए बृहस्पति के राशि चक्र की 12 राशियों के भ्रमण चक्र को पूरा करने में 12 साल का समय लगता है। इसलिए किसी राशि में दोबारा आने के लिए गुरु को 12 साल का समय लगता है। अब 1 मई को मेष राशि से दोपहर 1.50 बजे वृषभ राशि में गुरु गोचर हुआ है। गुरु राशि परिवर्तन के बाद 14 मई 2025 तक वृषभ राशि में रहेंगे। हालांकि इस दौरान भी गुरु समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहेंगे। इस बीच बृहस्पति, 9 अक्टूबर 2024 से 4 फरवरी 2025 तक वृषभ राशि में वक्री रहेंगे।

इन सब स्थितियों के कारण विवाह, धन और करियर के कारक गुरु का गोचर सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। वृषभ राशि में बृहस्पति गोचर कई राशि के लोगों का सहयोग और संबंध मजबूत कर सकता है तो कई लोगों का व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन बेहतर बना सकता है। आइये जानते हैं गुरु राशि परिवर्तन वृषभ राशि का किस पर क्या असर पड़ेगा।

मेष राशि

1 मई को गुरु गोचर मेष राशि वालों का गुस्सा बढ़ा सकता है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। इससे आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि गुरु गोचर आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। आप अपनी भावनाओं को उचित तरीके से व्यक्त करने में सक्षम होंगे, जिससे मानसिक तनाव से राहत मिल सकता है। आप अपने जीवन में आर्थिक सफलता हासिल करेंगे, सभी प्रमुख निर्णयों में साथी के विचारों पर ध्यान देने में ही भलाई है।
guru gochar mesh rashifal
वृषभ राशि में गुरु गोचर का जानें क्या होगा मेष राशि वालों पर प्रभाव

वृषभ राशि

गुरु गोचर वृषभ राशि वालों के लिए खुशियों के द्वार खोलने वाला है। इसके प्रभाव से वृषभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा और पढ़ाई लिखाई में रूचि रहेगी। आप अपने जीवन के व्यापक दायरे पर ध्यान देंगे और समस्याओं का समाधान करने में सफल होंगे। अपना सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य हासिल करें। गुरु गोचर अवधि में वृषभ राशि वालों को आर्थिक मुद्दों को सुलझाने और सही निवेश करने की सीख मिलेगी। इस समय आप रिश्ते पर परिपक्व निर्णय लेंगे जिससे आपके निजी जीवन में मिठास आएगी। व्यक्तिगत और व्यावसायिक मोर्चे पर बहस से बचें।
guru gochar vrishabh rash rashifal 2024
वृषभ राशि में गुरु गोचर का जानें क्या होगा वृषभ राशि वालों पर प्रभाव

मिथुन राशि

वृषभ राशि में गुरु राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ाएगा। लेकिन अति उत्साह से बचने की जरूरत होगी। इस समय कारोबार में सतर्क रहने की जरूरत होगी। इस समय मिथुन राशि वालों की नौकरी में बदलाव के मौके बन रहे हैं, आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आपको नए रचनात्मक विचारों को अपनाना होगा। आप अपने जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि बृहस्पति गोचर आपके खर्च बढ़ा सकता है।
guru gochar mithun rashifal 2024
वृषभ राशि में गुरु गोचर का जानें क्या होगा मिथुन राशि वालों पर प्रभाव
ये भी पढ़ेंः

Shivling Puja Niyam: बड़े काम का होता है शिवलिंग पर चढ़ा जल, इसे पीएं या न पीएं, जानें कैसे करें इस्तेमाल

कर्क राशि

गुरु गोचर से कर्क राशि वालों का मन अशांत हो सकता है। इस समय कर्क राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। हालांकि कार्यस्थल पर बॉस का समर्थन मिलेगा। इस समय की गई व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोमांटिक पलों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। सट्टेबाजी और शेयर बाजार में निवेश न करें, अभी आपको भविष्य की चिंता हो सकती है, जिससे शांत तरीके से निपटना होगा। बृहस्पति राशि परिवर्तन के कारण कर्क राशि वालों के मन में नए विचार आएंगे और उम्मीद जगेगी।
guru gochar effect on kark rashi rashifal
वृषभ राशि में गुरु गोचर का जानें क्या होगा कर्क राशि वालों पर प्रभाव

सिंह राशि

वृषभ राशि में बृहस्पति राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए लाभदायक है। इस समय सिंह राशि वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, नौकरी में अधिकारी समर्थन करेंगे। इस समय सिंह राशि वालों की वाणी में मिठास रहेगी। आय बढ़ेगी, हालांकि जीवन में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं। लेकिन निराश होने से बचना होगा। दृढ़ संकल्प से लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। सही वित्तीय निर्णय लेने में सफल होंगे। रिश्ते में मिठास रहेगी। बृहस्पति की चाल आपके पेशेवर क्षेत्र में नए अवसर लाएगी। इस समय सिंह राशि वाले नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं।
guru gochar effect on leo zodiac sign
वृषभ राशि में गुरु गोचर का जानें क्या होगा सिंह राशि वालों पर प्रभाव

कन्या राशि

वृषभ राशि में गुरु गोचर कन्या राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय आपको काम समय पर पूरा करने की चिंता रहेगी। मन परेशान रहेगा और कारोबार में सुस्ती रहेगी। हालांकि दोस्तों और भाई-बहनों के सहयोग से आप अपने लक्ष्य हासिल करने में सफल होंगे, लेकिन दूसरों की तुलना में अधिक मेहनत करनी होगी। इस अवधि में आपका झुकाव धार्मिक मामलों में बढ़ेगा और आप परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर जाएंगे।
guru gochar 2024 effect on kanya rashi
गुरु गोचर 2024 का कन्या राशि पर प्रभाव
ये भी पढ़ेंः Vyapar Badhane Ke Jyotish Upay: बिजनेस में हो रहा है घाटा तो एक बार करें ये उपाय

तुला राशि

गुरु गोचर तुला राशि वालों का मन प्रसन्न करेगा, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी होगी। अपने कार्यक्षेत्र में स्पष्ट विचार-विमर्श के साथ ही आगे बढ़ें। इस समय दूसरों के बहकावे में आने से बचें, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। हालांकि, व्यस्तता के कारण आप मानसिक थकान और सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है।
guru gochar 2024 effect on tula rashi
गुरु गोचर 2024 का तुला राशि वालों पर प्रभाव

वृश्चिक राशि

गुरु गोचर अवधि में आपके मन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन खुद को शांत रखें। किसी दोस्त के साथ बिजनेस शुरू कर सकते हैं। परिवार के प्रति प्यार और दयालुता आपको प्रियजनों का रिटर्न प्यार दिलाएगी। इस अवधि में आपकी प्रतिभा निखरेगी, आपके कौशल को पहचान मिलेगी। वरिष्ठों से सराहना और पुरस्कार मिलेगा। बृहस्पति की स्थिति के कारण आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी और करियर में लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
guru gochar effect on vrishchik rashi
गुरु गोचर 2024 का वृश्चिक राशि वालों पर प्रभाव

धनु राशि

गुरु गोचर अवधि में धनु राशि वाले अधिक रचनात्मक बनेंगे। इस समय शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने पर काम करेंगे और खुद को रचनात्मक क्षेत्र में शामिल करने पर ध्यान देंगे। आप लंबी अवधि के निवेश के बारे में सोचेंगे और उससे लाभ भी पाएंगे।

मकर राशि

गुरु गोचर अवधि में मकर राशि वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, लेकिन कुछ मानसिक परेशानी हो सकती है। इस समय परिवार में सुख-शांति रहेगी। मकर राशि वालों की आय भी बढ़ेगी, आप अपने व्यावसायिक उद्यमों और वित्तीय निवेशों में रचनात्मकता और नवीन विचारों का समावेश करेंगे। आपके बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मकर राशि के व्यापारियों को किसी प्रकार के व्यावसायिक घाटे से बचने के लिए लक्ष्य की योजना बनानी होगी।
brihaspati rashi parivartan 2024 effect on makar rashi
गुरु गोचर 2024 का मकर राशि वालों पर प्रभाव

कुंभ राशि

गुरु राशि परिवर्तन और वृषभ राशि में भ्रमण की अवस्था में कुंभ राशि वाले घर की साज-सज्जा, खरीदारी का आनंद लेंगे। इस समय आप रियल एस्टेट और अचल संपत्तियों में भी निवेश करेंगे। कार्यस्थल पर आपको आत्मविश्वास मिलेगा और इस समय आपके काम की सराहना होगी। आपको फायदे और नुकसान का आकलन कर अपने फैसले लेना चाहिए। पारदर्शी बातचीत से मुद्दे सुलझेंगे, लीक से हटकर सोचने की क्षमता से समय की बचत होगी।
guru rashi parivartan 2024 effect on kumbh rashi
गुरु गोचर 2024 का कुंभ राशि पर प्रभाव

मीन राशि

गुरु गोचर प्रभाव से मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन कुछ मानसिक टेंशन भी हो सकती है। आलस्य और टालमटोल से परेशानी आएगी। लेकिन धीरे-धीरे लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको सतर्कता से अपना काम करने की जरूरत है। सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा, अभी आप रचनात्मक होंगे।
brihaspati rashi parivartan 2024 effect on meen rashi
गुरु राशि परिवर्तन 2024 का मीन राशि वालों पर प्रभाव

Home / Astrology and Spirituality / 13 महीने शत्रु की राशि में रहेंगे गुरु, जानें किसे देंगे व्यापार, नौकरी में सफलता, सुख समृद्धि और किसको देंगे कष्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो