script

थाईलैंड ने उठाया भारत के खिलाफ कदम, दाऊद के करीबी मुन्ना को पाक को सौंपा

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2019 02:40:04 pm

Submitted by:

Shweta Singh

थाईलैंड की जेल में काटी है 16 साल की सजा
2012 में भारत ने थाईलैंड से किया था प्रत्यर्पण का अनुरोध

Munna Jhingdda

File Photo

बैंकॉक। थाइलैंड ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसको लेकर भारत नाराज हो सकता है। दरअसल, जानकारी मिली है कि थाईलैंड ने दाऊद इब्राहिम के करीबी शूटर मुन्ना झिंगड़ा उर्फ मोहम्मद सलीम को पाकिस्तानी को सौंप दिया है। मुन्ना पर चलाए जा रहे मुकदमे पर फैसला आने के बाद थाईलैंड ने 9 अक्टूबर को यह कदम उठाया है।

भारत ने जताया ऐतराज

इस बारे में थाईलैंड के एक स्थानीय अखबार की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में भारत सरकार की प्रतिक्रिया का भी जिक्र है। रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ‘हम बेशक थाईलैंड की न्याय प्रक्रिया का सम्मान करते हैं। फिर भी इस फैसले ने हमें काफी हैरान किया है। भारत थाईलैंड के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा कर सकता है।’

निचली अदालत का फैसला पलटा

आपको बता दें कि दाऊद के गुर्गे मुन्ना के केस में थाईलैंड की अदालत ने भारत के खिलाफ फैसला सुनाया था। थाईलैंड ने मुन्ना पर निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए, उसे भारत प्रत्यर्पित किए जाने का फैसला रद्द कर दिया। अपने इस नए आदेश में अदालत ने मुन्ना को नौ अक्टूबर को पाकिस्तान को प्रत्यर्पित करने का निर्देश दिया था।

2012 में थाईलैंड से किया था प्रत्यर्पण का अनुरोध

जबकि भारत ने दावा किया गया था कि झिंगड़ा भारतीय नागरिक है। आपको बता दें कि झिंगड़ा के प्रत्यर्पण के लिए पिछले दो साल भारत कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह लगातार थाईलैंड के उच्च अधिकारियों से भी संपर्क साधे हुए था। भारत ने 2012 में थाईलैंड से उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था।

छोटा राजन को भारत करा चुका है प्रत्यर्पित

थाईलैंड की कोर्ट ने माफिया डॉन छोटा राजन पर हमला करने का दोषी पाते हुए झिंगड़ा 16 साल की सजा सुनाई है। हालांकि, जेल में अपनी सजा काटने के बाद उन्हें 2016 में जेल से रिहा कर दिया गया था। बता दें कि भारत पहले ही छोटा राजन को प्रत्यर्पित करा चुका है।

ट्रेंडिंग वीडियो