scriptताइवान में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 13, तीन दिन बाद भी 600 से ज़्यादा लोग अभी भी फंसे | Taiwan earthquake death toll rises to 13 while 600 still stranded | Patrika News
विदेश

ताइवान में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 13, तीन दिन बाद भी 600 से ज़्यादा लोग अभी भी फंसे

Taiwan Earthquake: ताइवान में बुधवार को 25 साल के इतिहास में देश का अब तक का सबसे भीषण भूकंप आया। इस भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 13 पहुंच गया है।

Apr 06, 2024 / 05:07 pm

Tanay Mishra

taiwan_earthquake.jpg

Earthquake in Taiwan

बुधवार, 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में देश के 25 साल के इतिहास का सबसे भीषण भूकंप आया। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4 रही और यह हुलिएन सिटी (Hualien City) से 18 किलोमीटर साउथर्न साउथवेस्ट में आया। ताइवान में आए इस भूकंप की गहराई 34.8 किलोमीटर रही। भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर ताइवान में आए इस भूकंप से काफी नुकसान हुआ। सिर्फ प्रभावित क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि आसपास भी लोगों को इस भूकंप का तेज़ झटका महसूस हुआ जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल भागे। कई इमारतें और घर ढह गए। इस भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ गया है।


मरने वालों की संख्या हुई 13

ताइवान में बुधवार को आए भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। इस भूकंप में 1,000 से ज़्यादा लोग घायल भी हुए थे जिनमें से कुछ की हालत गंभीर थी। ऐसे में मरने वालों के आंकड़े में कुछ और इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।

तीन दिन बाद भी 600 से ज़्यादा लोग अभी भी फंसे

ताइवान में 7.4 तीव्रता के भूकंप के तीन दिन बाद भी अभी तक करीब 600 लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है लेकिन तीन दिन में कई आफ्टरशॉक्स के आने की वजह से इसमें दिक्कत आ रही है।

taiwan_earthquake_rescue_operation.jpg


ताइवान के साथ ही जापान और फिलीपींस में भी छाया था सुनामी का खतरा

ताइवान में आए इस तेज़ भूकंप की वजह से सिर्फ ताइवान में ही नहीं, बल्कि जापान (Japan) और फिलीपींस (Philippines) में भी कुछ जगहों पर असर महसूस किया गया था। इतना ही नहीं, तीनों देशों में कुछ जगहों पर सुनामी का खतरा भी छा गया था। हालांकि कुछ समय बाद सुनामी का खतरा टल गया था।

बिजली और इंटरनेट सर्विस हुई प्रभावित

ताइवान में आए इस भूकंप की वजह से करीब एक लाख घरों की बिजली गुल हो गई थी। साथ ही भूकंप प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में इंटरनेट सर्विस भी प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें

रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन अटैक, खारकीव में 6 लोगों की मौत और 10 घायल





Home / world / ताइवान में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 13, तीन दिन बाद भी 600 से ज़्यादा लोग अभी भी फंसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो