scriptरिश्तों में नई मिठास लाने गुरुवार को भारत आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन | Russian President Putin visit on Thursday in india | Patrika News

रिश्तों में नई मिठास लाने गुरुवार को भारत आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन

locationनई दिल्लीPublished: Oct 03, 2018 08:29:28 pm

Submitted by:

mangal yadav

व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं। दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते होने की उम्मीद है।

putin-modi file photo

रिश्तों में नई मिठास लाने गुरुवार को भारत आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे चार और पांच अक्टूबर तक भारत में रहेंगे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते होने की उम्मीद है। इन समझौतों में पांच S-400 एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सौदा सबसे महत्वपूर्ण है। रूस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक पुतिन नई दिल्ली में 19वें वार्षिक द्विपक्षीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पुतिन भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता करेंगे।

रूसी-भारतीय बिजनेस फोरम में शिरकत करेंगे पुतिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूसी-भारतीय बिजनेस फोरम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा पुतिन भारत में पढ़ने वाले रूस के सीरिअस एजुकेशन सेंटर के छात्रों से भी मुलाकात करेंगे। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने सड़क परिवहन और सड़क उद्योग में द्विपक्षीय सहयोग पर भारत और रूस के बीच एमओयू को मंजूरी दे दी है। रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। बता दें कि भारत-रूस शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच होने वाल सबसे उच्चतम स्तर का आधिकारिक सम्मलेन माना जाता है। इसकी शुरुआत साल 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी।

S-400 सौदे पर टिकी सभी की निगाहें

भारत ने रूस के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करते हुए S-400 ट्रायम्फ हवाई रक्षा मिसाइल खरीदने का पूरा मन बना लिया है। अमरीकी आपत्तियों के बावजूद भारत रूस के साथ यह मिसाइल खरीदने जा रहा है। बता दें कि भारत रूस से पांच S-400 ट्रायम्फ हवाई रक्षा मिसाइल सिस्टम खरीदना चाहता है जिस पर अभी फाइनल समझौता होना बाकी है। पुतिन के भारत दौरे इस अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की पूरी उम्मीद है। बताया जाता है कि S-400 के पास अमरीका का सबसे महंगा और आधुनिक लड़ाकू विमान एफ-35 को मार गिराने की भी क्षमता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो