scriptपाकिस्तान 19 फरवरी को कुलभूषण जाधव के खिलाफ आईसीजे में पेश करेगा सबूत | Qureshi: Pakistan will present evidence in ICJ against Jadhav on Feb | Patrika News

पाकिस्तान 19 फरवरी को कुलभूषण जाधव के खिलाफ आईसीजे में पेश करेगा सबूत

locationनई दिल्लीPublished: Feb 09, 2019 03:44:58 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने जाधव मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 18-21 फरवरी, 2019 तय की

kulbhushan

कुरैशी: पाकिस्तान 19 फरवरी को जाधव के खिलाफ आईसीजे में सबूत पेश करेगा

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव की गतिविधियों के खिलाफ सारे सबूत 19 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) को देगा। पाकिस्तान की एक सैन्य कोर्ट ने 48 वर्षीय जाधव को जासूसी के आरोपों में अप्रैल, 2017 में मृत्युदंड सुनाया था। भारत के इस फैसले के खिलाफ उसी साल अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में चला गया था।
भारत ने सभी आरोपों से इनकार किया

भारत और पाक ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पहले ही अपनी अर्जियां और जवाब लगा रखे हैं। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने जाधव मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 18-21 फरवरी,2019 तय की है। भारत सभी आरोपों से इनकार करता है। उसका कहना है कि जाधव को ईरान से अगवा कर लिया गया था। जहां उनका नौसेना से सेवानिवृत होने के बाद कारोबारी हित हैं। लिखित दलीलों में भारत ने पाक पर जाधव को कूटनीतिक पहुंच देने से मना कर वियना संधि का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
विध्वंसक गतिविधियों के सारे सबूत हैं

जवाब में पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में कहा कि वियना संधि या दूतावास संबंध,1963 केवल वैध आगंतुकों पर लागू होता है। भारत कहता रहा है कि पाकिस्तान में सैन्य अदालत द्वारा जाधव की सुनवाई एक दिखावा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मानचेस्टर में एक कार्यक्रम में कुरैशी ने कहा कि पाक के पास जाधव के खिलाफ देश के अंदर विध्वंसक गतिविधियों के सारे सबूत हैं। जाधव ने ऐसी गतिविधियों में शामिल होने की बात कबूल की है। पाकिस्तान की कानूनी टीम इस महीने की 19 तारीख को हेग में इस मामले में अपना पक्ष रखेगी।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो