scriptपीएम मोदी ने फिनटेक फेस्टिवल को बताया ‘विश्वास का उत्सव’, संबोधन में बोले- भारत में आज नई आर्थिक क्रांति | PM Modi delivers keynote address at Singapore Fintech Festival | Patrika News

पीएम मोदी ने फिनटेक फेस्टिवल को बताया ‘विश्वास का उत्सव’, संबोधन में बोले- भारत में आज नई आर्थिक क्रांति

locationनई दिल्लीPublished: Nov 14, 2018 09:53:55 am

Submitted by:

Shweta Singh

इस यात्रा के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि पीएम मोदी 13वें पूर्वी एशिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं।

Pm modi at singapore

modi

सिंगापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी एशिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंचे हैं। अपने दो दिवसीय दौरे पर यहां पीएम मोदी आसियान समिट में भाग ले रहे हैं। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने दोनों देशों के मजबूत हुए रिश्तों की तारीफ की। मोदी ने फिनटेक फेस्टिवल में की-नोट संबोधन देते हुए कहा, ‘आधार और मोबाइल की मदद से उन्होंने जन धन योजना की शुरुआत की थी।’ उन्होंने फिनटेक की कंपनियों को भारत में स्टार्टअप के लिए न्योता दिया। साथ ही पीएम ने यहां केंद्र सरकार की उपब्धियां और कारोबारियों की सहूलियत के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया।

पीएम मोदी ने सिंगापुर में ऑनलाइन ग्लोबल फिनटेक मार्किटप्लेस – एपीआईएक्स (APIX) लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फिनटेक इनोवेशन और एंटरप्राइज ने भारत में काफी धूम मचाई है। पीएम ने कहा- ‘मैं फिनटेक और हर स्टार्टअप से कहना चाहता हूं कि भारत आपके लिए सबसे बेहतरीन डेस्टीनेशन है।’

https://twitter.com/hashtag/Singapore?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1062537161948491777?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Singapore?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

फिनटेक फेस्टिवल विश्वास का उत्सव

सिंगापुर पहुंचे पीएम मोदी ने फिनटेक फेस्टिवल के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि ये विश्वास का उत्सव है। उन्होंने कहा ‘ये उत्सव इनोवेसन में विश्वास, कल्पना शक्ति का, युवाओं की ऊर्जा में विश्वास का और दुनिया को बेहतर बनाने के विश्वास का उत्सव है। पिछले वर्ष जून में मैंने यहां से रुपये कार्ड लॉन्च किया था। अब सिंगापुर वित्तीय सेवाओं का हब बन चुका है।

https://twitter.com/ANI/status/1062536317471506432?ref_src=twsrc%5Etfw
डिजिटल ट्रांजेक्शन का हो रहा तेजी से विस्तार : पीएम मोदी

पीएम ने यहां सभा को संबोधित करते हुए कहा, पिछले तीन वर्षों में हमने अरबों खाते खोलें हैं। उनके मुताबिक इन सालों में उन्होंने करीब 330 मिलियन नए बैंक खाते खोलें। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भीम और रूपे की मदद से की जा रही डिजिटल ट्रांजेक्शन के तेजी से विस्तार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा आज 128 बैंक यपीआई से जुड़े हुए हैं और पिछले 24 महीनों में यूपीआई पर लेनदेन 1500 गुना बढ़ गया।
https://twitter.com/ANI/status/1062534868788305920?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1062533235140452352?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1062532678669553670?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1062532083166466049?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1062530900905394178?ref_src=twsrc%5Etfw

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार का ट्वीट

इस यात्रा के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि पीएम मोदी 13वें पूर्वी एशिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं। बता दें कि ईस्ट एशिया समिट और इसी संबंधित बैठकों के लिहाज से पीएम की यह यात्रा बहुत अहम है। पीएम मोदी इस ईस्ट एशिया समिट में पांचवीं बार हिस्सा ले रहे हैं।

होटल में उनका जोरदार स्वागत

यहां पहुंचने के बाद होटल में उनका जोरदार स्वागत किया गया । जमकर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। बता दें कि यह सम्मलेन 10 आसियान सदस्य देशों ब्रुनेई दारुसलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार,सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम और इसके आठ संवाद साझेदार देशों – भारत, चीन, जापान, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमरीका और रूस को मिलाकर हो रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो