431 अरब रूपए की देनदारियां हैं वर्तमान में एयरलाइंस पर 431 अरब रूपए की देनदारियां हैं। तजावर के अनुसार जेद्दा और मदीना की उड़ानों के दौरान कुरान की आयतें और नात चलाने का फैसला लिया है। यह फैसला लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया। उन्होंने बताया कि उड़ान के दौरान किसी तरह का अन्य मनोरंजन बिल्कुल उपलब्ध नहीं होगा। पीआईए ने साफ किया कि सभी मार्गों पर संगीत पर प्रतिबंध की धारणा सरासर गलत है। तजावर ने बताया कि यह केवल जेद्दा और मदीना के लिए हैं क्योंकि लोग पवित्र यात्रा पर वहां जाते हैं। इसलिए इस मार्ग पर संगीत और गीत चलाना सही नहीं है।