scriptव्लादिमीर पुतिन से मिलने रूस जा रहे हैं किम जोंग | Kim Jong will be go Russia to meet Vladimir Putin | Patrika News
एशिया

व्लादिमीर पुतिन से मिलने रूस जा रहे हैं किम जोंग

किम के रूस दौरे की निश्चित तिथियों की घोषणा नहीं की गई है लेकिन वू योन कीयुन ने कहा कि यह दौरा इस महीने के अंत में हो सकता है।

नई दिल्लीNov 05, 2018 / 09:39 pm

mangal yadav

मॉस्कोः उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन नवंबर अंत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता के लिए मॉस्को का दौरा करेंगे। रूस में दक्षिण कोरिया के राजदूत वू योन कीयुन ने सोमवार को यह जानकारी दी। किम के रूस दौरे की निश्चित तिथियों की घोषणा नहीं की गई है लेकिन वू योन कीयुन ने कहा कि यह दौरा इस महीने के अंत में हो सकता है। उन्होंने कहा, “रूस ने इस साल के भीतर ही किम को दौरे के लिए कहा है और संभावना है कि ऐसा होने जा रहा है। लेकिन, उत्तर कोरिया एजेंडा और रूस के साथ संभवित समझौते पर ध्यान देने के साथ वक्त और जगह के महत्व को आंकता भी दिखाई दे रहा है।”

इस मुद्दे पर हो सकती है चर्चा
किम 2018 के अंत से पहले सियोल का भी दौरा कर सकते हैं। अगर किम का यह दौरा होता है तो वह पड़ोसी देश की यात्रा करने वाले पहले उत्तर कोरियाई नेता होंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक, रूस का यह दौरा दिसंबर के पहले सप्ताह में भी हो सकता है। यह दोनों संभवित बैठकें उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण पर किम और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दूसरे शिखर सम्मेलन से पहले होंगी।

Home / world / Asia / व्लादिमीर पुतिन से मिलने रूस जा रहे हैं किम जोंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो