scriptडोकलाम विवाद पर चीन को एक और झटका, भारत के साथ आया जापान | japan supported india on doklam issue china shocked | Patrika News

डोकलाम विवाद पर चीन को एक और झटका, भारत के साथ आया जापान

locationनई दिल्लीPublished: Aug 18, 2017 11:51:00 am

Submitted by:

ashutosh tiwari

भारत को एक और कूटनीतिक सफलता मिली है।

नई दिल्ली। सिक्किम के डोकलाम सेक्टर में भारत-चीन की सेना के बीच जारी विवाद में भारत को एक और कूटनीतिक सफलता मिली है। भारत को अब इस विवाद में जापान का साथ मिल गया है। डोकलाम विवाद पर इशारों में चीन को संकेत देते हुए जापान ने कहा है कि ताकत के बल पर किसी की जमीन पर कब्जा नहीं किया जा सकता है। जापान के राजदूत केंजी हीरामत्सू ने एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि डोकलाम पर जारी विवाद पर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि विवादित क्षेत्रों में जमीनी यथास्थिति को बदलने के लिए सैन्य क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विवादों को शांति से बातचीत के जरिए सुलझाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत भूटान के साथ हुए समझौते के तहत ही मामले में दखल दे रहा है और भारत की ओर से लगातार शांति बनाए रहने की कोशिश की जा रही है।
युद्ध की तैयारी में जुटा चीन
डोकलाम विवाद पर चीन की सैन्य गतिविधियों को देखें तो ऐसा लग रहा है कि चीनी सेना भारत के साथ युद्ध की तैयारियां जोरों से कर रही है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में गुरुवार को दावा किया गया था कि चीनी सेना बॉर्डर पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर खून इकट्ठा कर रही है। इस कैंपों में इकट्ठा ब्लड को चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी तिब्बत समेत कई अलग-अलग जगहों पर भेज रही है।
CHINA
तिब्बत के हवाई अड्डों का भी कर सकता है इस्तेमाल
जानकारों के मुताबिक युद्ध के वक्त सैनिकों को बड़ी मात्रा में खून की जरूरत पड़ती है। ऐसे में डोकलाम विवाद के बीच इस ब्लड डोनेशन कैंप ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। युद्ध की तैयारियों के मद्देनजर चीन तिब्बत के हवाई अड्डों को भी इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक युद्ध की स्थिति में चीन अपने एयरक्राफ्ट तिब्बत के हवाई अड्डों पर उतार सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो