script

पब्लिक प्लेस में गले मिलने पर कपल पर बरसाए गए कोड़े, भीड़ बनाती रही वीडियो

Published: Feb 02, 2019 05:49:36 pm

Submitted by:

Shweta Singh

इस जोड़े पर एक मस्जिद के सामने 17-17 कोड़े बरसाए गए।

Indonesia couple beaten whipped 17 times for hugging in public

पब्लिक प्लेस में गले मिलने पर कपल पर बरसाए गए कोड़े, भीड़ बनाती रही वीडियो

जकार्ता। इंडोनेशिया में एक प्रेमी जोड़े को अपने प्यार का इजहार करना भारी पड़ गया। कॉलेज के इन दोनों छात्रों पर सरेअाम कोड़े बरसाए गए। इनका गुनाह बस इतना था कि इन दोनों ने सार्वजनिक जगह पर एक-दूसरे को गले लगाया था। ये घटना इंडोनेशिया के बांडा एचेह की है।

वीडियो बनाने में जुटी भीड़

इस जोड़े पर एक मस्जिद के सामने 17-17 कोड़े बरसाए गए। इस बारे में बात करते हुए सरकारी प्रवक्‍ता ने कहा कि दोनों ने शरीया कानून तोड़ने की सजा मिली है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जिस वक्त ये घटना हुई थी वहां अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि वहां मौजूद लोग उसकी मदद करने के बजाय इस वाकए का वीडियो शूट करने में बिजी थे।

एचेह ही एक ऐसा राज्य है, जहां है इस्लामिक कानून

गौरतलब है कि इंडोनेशिया के 34 राज्यों में से एचेह ही एक ऐसा राज्य है, जहां इस्लामिक कानून का पालन होता है। यहीं नही इसे काफी सख्ती से लागू किया गया है। इस कारण वहां समलैंगिक रिश्ते, व्याभिचार और शराब पीने वाले लोगों को कोड़े मारकर दंडित किया जाता है। यही नहीं यहां शादी से पहले बनाए गए शारीरिक संबंधों को भी अवैध बताया गया है। उक्त मामले के साथ ही एक महिला के बॉयफ्रेंड पर भी कोड़े बरसाए गए। वो लड़का भी किशोर था। इसके अलावा बीती गर्मियों में भी 15 लोगों को सरेआम कोड़े लगाए जाने का मामला सामने आया था, जिनमें 5 महिलाएं शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो