scriptपति को न्याय दिलाने के लिए चीन की चार महिलाओं ने मुंडवाया सिर | Four women in China have shaved head for justice | Patrika News

पति को न्याय दिलाने के लिए चीन की चार महिलाओं ने मुंडवाया सिर

Published: Dec 18, 2018 11:12:14 am

Submitted by:

Mohit Saxena

इसके विरोध में महिलाओं ने हांगसेकुन हाईकोर्ट के सामने प्रदर्शन किया, जमीन अधिग्रहण के खिलाफ उठाई थी आवाज

blad women

पति को न्याय दिलाने के लिए चीन की चार महिलाओं ने मुंडवाया सिर

बीजिंग। चीन की जेल में बंद अपने पति को न्याय दिलाने के लिए पत्नियों ने अपने सिर के बाल मुंडवाकर प्रदर्शन किया। चारों महिलाओं ने कहा कि देश में कानून का राज़ खत्म हो गया है और इसके विरोध में उन्होंने हांगसेकुन हाईकोर्ट के सामने प्रदर्शन किया।
नौ जुलाई 2015 को प्रदर्शन कर रहे थे

महिलाएं प्रदर्शन करते हुए कह रही थीं कि वे गंजे सिर के साथ रह सकती हैं, लेकिन देश में कानून को खत्म नहीं किया जा सकता। चीन में सिर गंजा कराने और कानून का राज खत्म होने की स्थिति को ‘वुफा’ कहा जाता है। इन सभी महिलाओं के पतियों को नौ जुलाई 2015 को प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जमीन अधिग्रहण के खिलाफ वकील और उनके तीन समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे।
पति को प्रताड़ित किया जा रहा

सभी गिरफ्तार चार कार्यकर्ताओं को राज्य शक्ति के खिलाफ जाने के आरोप 2016 में तय किए गए। गिरफ्तार वकील वांग 200 वकीलों में से अकेले हैं,जिन्हें गिरफ्तार किया गया। वांग की रिहाई के लिए प्रदर्शन कर रहीं उनकी पत्नी ली वेंजुई ने कहा कि वह जानना चाहती हैं कि इस मामले में नियमों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा। बीते तीन साल में उनकी तरफ से 30 से अधिक रिहाई की अपील के पत्र गए, लेकिन अभी तक एक का भी जवाब नहीं मिला है। लीयू एरमिन सामाजिक कार्यकर्ता रहे यानीम की पत्नी हैं। प्रदर्शन कर रहीं लीयू ने कहा कि जेल में बंद उनके पति को प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकारी अधिकारी उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो