scriptश्रीलंका में एक महीने के लिए फिर बढ़ा आपातकाल, राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने की घोषणा | Emergency extend again in Sri Lanka for one month | Patrika News

श्रीलंका में एक महीने के लिए फिर बढ़ा आपातकाल, राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने की घोषणा

locationनई दिल्लीPublished: Jul 22, 2019 09:58:16 pm

Submitted by:

Anil Kumar

Sri Lanka Serial Blasts: श्रीलंका के राष्ट्रति मैत्रिपाल सिरिसेना ने आपातकाल बढ़ाने की घोषणा की
श्रीलंका में ईस्टर संडे के मौके पर हुए सीरियल ब्लास्ट में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी

राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर संडे के मौके पर हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर देश में लगाए गए आपातकाल की सीमा को अब एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने सोमवार को आपातकाल को एक महीने और बढ़ा दिया। उन्होंने देश में सुरक्षा हालात के मद्देनजर ऐसा किया है।

डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सिरिसेना ने एक असाधारण गजट अधिसूचना पर हस्ताक्षर किया, जिसमें कहा गया कि आपातकाल सार्वजनिक सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था के संरक्षण व समुदाय के जीवन के लिए आपूर्ति व सेवाएं को बनाए रखने के लिए प्रभावी है।

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: संसदीय जांच समिति के सामने पेश होंगे पीएम विक्रमसिंघे

बता दें कि राष्ट्रपति सिरिसेना ने 22 अप्रैल को आपातकाल घोषित किया था। इससे एक दिन पहले श्रीलंका में ईस्टर संडे के दिन सीरियल बम विस्फोट हुए थे। इस विस्फोट में 250 से ज्यादा लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

21अप्रैल को हुआ था सीरियल ब्लास्ट

बता दें कि 21 अप्रैल ईस्टर के दिन श्रीलंका में तीन चर्च और तीन उच्च कोटि के होटलों को निशाना बनाते हुए 9 आत्मघाती हमलावरों ने हमले को अंजाम दिया था। यह हमला 2009 में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम ( LTTE ) के साथ गृहयुद्ध समाप्त होने के बाद सबसे बड़ा हमला था।

श्रीलंका की सरकार ने इस सीरियल ब्लास्ट के लिए स्थानीय इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन नेशनल तौहिद जमात ( NTJ ) को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि घटना के दो दिन बाद आतंकी संगठन ISIS ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में 11 भारतीय समेत 258 लोगों की मौत हो गई थी।

श्रीलंका ने 39 देशों के लिए फिर शुरू की आगमन वीजा स्कीम, भारत और चीन शामिल नहीं

पीएम विक्रमसिंघे ने एक बयान में जोर देकर कहा कि उनकी सरकार हमलों के पीछे की सच्चाई को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि खुफिया सूचनाओं को संप्रेषित करने में खामियों की जांच के लिए समिति का गठन किया गया है जो इस त्रासदी से पहले मिली थी।

इसके बाद से राष्ट्रपति सिरिसेना ने देश में आपातकाल लगा दिया था और बाद में इसे एक महीने यानी 22 मई तक के लिए विस्तार दिया। इसके बाद फिर से आपातकाल को 22 जून के लिए बढ़ा। फिलहाल संदिग्धों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने कहा कि आतंकी हमलों को लेकर अब तक 100 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो