scriptगिरजाघर नोट्रे डेम अग्निकांड: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना पर जताया दुख | Church Notre Dame fire: China's President Xi Jinping expressed sadness with emanual mancro over the incident | Patrika News

गिरजाघर नोट्रे डेम अग्निकांड: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना पर जताया दुख

locationनई दिल्लीPublished: Apr 16, 2019 09:19:25 pm

Submitted by:

Anil Kumar

फ्रांस में प्रसिद्ध गिरजाघर नोट्रे डेम में भीषण आग से तबाही।
दुनिया के कई देशों ने इस अग्निकांड पर जताया दुख।
850 वर्ष पुराना है गिरजाघर नोट्रे डेम।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

गिरजाघर नोट्रे डेम अग्निकांड: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना पर जताया दुख

बीजिंग। फ्रांस के पेरिस स्थित सैंकड़ों वर्ष पुराने एतिहासिक गिरजाघर नोट्रे डेम में लगी भीषण आग पर दुनियाभर के लोगों ने अपने संवेदना व्यक्त की है। दुनिया के कई देशों ने फ्रांस की सरकार को संदेश भेजते हुए अपनी भावनाएं प्रकट की है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। दरअसल, अब चीन ने इस भीषण आग से हुई तबाही पर फ्रांस के साथ अपनी संवेदना प्रकट की है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमानुएल मैक्रों को शोक संदेश भेजकर पेरिस स्थित विश्व प्रसिद्ध नोट्रे डेम कैथ्रेडल में भीषण आग लगने की घटना पर दुख जताया।

गिरजाघर नोट्रे डेम की मरम्मत के लिए जापान तैयार, पीएम शिंजो आबे ने कहा- हर संभव करेंगे मदद

नोट्रे डेम मानव सभ्यता का एक बड़ा खजाना: शी

बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने संदेश में नोट्रे डेम को ‘फ्रांसीसी सभ्यता का विशिष्ट प्रतीक और मानव सभ्यता का एक बड़ा खजाना’ बताया है। उन्होंने कहा कि इस भीषण अग्निकांड से फ्रांस के लोगों की तरह चीनी के लोग को भी गहरा सदमा लगा है। चीन का दृढ़ विश्वास है कि फ्रांसीसी लोगों के प्रयास और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सहयोग से निर्बाध गति से जीर्णोद्धार होगा और नोट्रे डेम का वैभव फिर से लौट आएगा।

फ्रांस: 850 साल पुराना गिरजाघर नोट्रे डेम आग से तबाह, मैक्रॉन ने दुख प्रकट किया

जापान ने की हर संभव मदद की पेशकश

बता दें कि जापान ने भी इस अग्निकांड पर अपना दुख व्यक्त किया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो को एक संदेश लिखते हुए कहा कि नोट्रे डेम की मरम्मत के लिए जापान हमेशा तैयार है। जो भी मदद की आवश्कता होगी हम उसे हर संभव पूरा करेंगे। इसके अलावे जापान के कई बड़ी हस्तियों व कलाकारों ने भी दुख व्यक्त किया और आशा की कि बहुत जल्द ही चर्च नोट्रे डेम का मरम्मत कर लिया जाएगा।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो