scriptआतंक के आकाओं में दोस्ती, बड़ी घटना की आशंका | Boko Haram pledges allegiance to Islamic State | Patrika News

आतंक के आकाओं में दोस्ती, बड़ी घटना की आशंका

Published: Mar 08, 2015 08:26:00 pm

 नाइजीरिया के खूंखार मुस्लिम संगठन बोको हराम ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) से हाथ मिला लिया है

अंबुजा। नाइजीरिया के खूंखार मुस्लिम संगठन बोको हराम ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) से हाथ मिला लिया है। एक ओडियो संदेश के तहत आईएस के प्रति निष्ठा दिखाई है जिसे शनिवार को जारी किया। कथित तौर पर जिसने यह वीडियो जारी किया है उसे बोको हराम का नेता बताया जा रहा है।

एसआईटीई खुफिया निगरानी सेवा के अनुसार, दोनों कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों के एक दूसरे से हाथ मिला लेने और उनके आपसी सहयोग तथा समन्वय से काम करने से हिंसा में विश्वास रखने वाले दोनों आतंकवादी संगठन अधिक कहर ढहा सकते है। इससे इन दोनों आतंकी ग्रुपों को लाभ हो सकता है। लेकिन अमरीकी गुप्तचर अधिकारियों ने इनके साथ मिलकर काम करने पर संदेह जताया है।

बोको हराम नाइजीरिया स्थित इस्लामी ग्रुप है और उसका नेतृत्व अबुवकर शेखू कर रहे है। ऑडियो संदेश अबाद इव्न इब्राहिम अल हुसनी अलकुरेशी ने जारी किया। यह अबुवकर शेखू का दूसरा नाम है। बोको हराम के नेता के संदेश को जारी करने वाला चैनल भी स्वतंत्र रूप से संदेश की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो