नई दिल्लीPublished: Jun 17, 2019 09:22:47 pm
Mohit Saxena
Indonesia earthquake news update: भूकंप आने के बाद घर और दफ्तर खाली कराये
पूर्वी इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं
जकार्ता। पूर्वी इंडोनेशिया में सोमवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय निगरानी एजेंसी के अनुसार भूकंप से किसी के भी हताहत या नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। भूकंप का केंद्र तिमोर द्वीप पर कुपांग शहर से उत्तर-पश्चिम में 133 किमी दूर था। पूर्वी इंडोनेशिया (Indonesia earthquake) में भूकंप के बाद सुनामी के खतरों को प्रशासन ने खारिज कर दिया। प्रशासन का कहना है कि भूकंप कुछ देर का था। जिसके बाद सभी दफ्तर खाली करा लिए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।