scriptएक हाथ हो गया टेढ़ा, पत्नी का दूसरा हाथ काटकर ले भागा जालिम पति | Wife's hand cut off in Jagdamba Colony of Ashoknagar | Patrika News
अशोकनगर

एक हाथ हो गया टेढ़ा, पत्नी का दूसरा हाथ काटकर ले भागा जालिम पति

Wife’s hand cut off in Jagdamba Colony of Ashoknagar- अशोकनगर में एक जालिम ने अपनी पत्नी का हाथ काटा और भाग गया। पति ने पत्नी के साथ ऐसी क्रूरता मोबाइल पर बात करने के कारण की।

अशोकनगरApr 11, 2024 / 02:02 pm

deepak deewan

Ashoknagar

जब पत्नी सो रही थी तब पति ने कुल्हाड़ी से उसका हाथ काट दिया।

Wife’s hand cut off in Jagdamba Colony of Ashoknagar – अशोकनगर में एक जालिम ने अपनी पत्नी का हाथ काटा और भाग गया। पति ने पत्नी के साथ ऐसी क्रूरता मोबाइल पर बात करने के कारण की। रात में जब पत्नी सो रही थी तब पति ने कुल्हाड़ी से उसका हाथ काट दिया। पत्नी चीखी तो पति हाथ लेकर भाग गया।
बुधवार गुरुवार की रात यह दर्दनाक वारदात हुई। पता चला है कि पत्नी किसी से मोबाइल पर बात करती थी जिससे पति उसपर शक करता था। इसी कारण उसने पत्नी का हाथ काट डाला। सबसे बुरी बात तो यह है कि पत्नी पहले से दिव्यांग है। उसका एक हाथ बचपन से ही टेढ़ा है।
अशोकनगर की जगदंबा कॉलोनी में यह वारदात हुई। पुलिस ने बताया कि मिथिलेश बाई का हाथ उसके पति कमल अहिरवार ने काटे और उसे लेकर भाग गया। बुधवार की रात उसने पत्नी को किसी से मोबाइल पर बात करते देखा तो नाराज हो उठा था। रात को सोते समय उसने कुल्हाड़ी से पत्नी का हाथ काट डाला। पत्नी के पैर पर भी वार किया। पत्नी चीख उठी जिससे उसके बच्चे जाग गए। इसपर आरोपी कमल फरार हो गया।
मिथिलेश के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से कमल उस पर शक करने लगा था और आए दिन इसी बात पर विवाद करता था। बुधवार को भी दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। कमल खाना खाकर सो गया लेकिन रात करीब 2 बजे उठा और कुल्हाड़ी से मिथिलेश का हाथ काट दिया। उसका दायां हाथ कटकर अलग हो गया। इसके बाद कमल कटा हुआ हाथ लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मिथिलेश को अस्पताल में भर्ती करवाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो