scriptचाचा ने भतीजी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, मामला दर्ज | Uncle attacked the niece with ax, filed a case | Patrika News

चाचा ने भतीजी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, मामला दर्ज

locationअशोकनगरPublished: Jul 23, 2019 11:32:33 am

Submitted by:

Arvind jain

खून से लथपथ बेहोश बेटी को थाने लेकर पहुँचे माता-पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, घायल बेटी को अस्पताल में कराया भर्ती।

news

सुबह घर आई भतीजी के सिर में चाचा ने मारी कुल्हाड़ी, गंभीर घायल

अशोकनगर। मांं के कहने पर चाचा के घर सुबह के समय कुल्हाड़ी मांगने पहुंची भतीजी Niece को भारी पड़ गया। गुस्साए चाचा ने कुल्हाड़ी उठाकर भतीजी के सिर में मार दी, इससे वह घायल injured होकर वहीं गिर गई। जानकारी मिलने पर मां पहुंची तो चाची ने उसके साथ मारपीट कर दी। खून से लथपथ बेटी को माता-पिता ने थाने police station पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं घायल को जिला अस्पताल District Hospital में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

 

गाली-गलौच करते हुए सिर में कुल्हाड़ी मार दी
घटना सोमवार सुबह जिले के कदवाया थाना क्षेत्र के बख्तर गांव की है। खून से लथपथ घायल बेटी को थाने लेकर पहुंची मां सुंदरबाई पत्नी पंजाब गुर्जर ने बताया कि सुबह 8 बजे उसने अपनी 22 वर्षीय बेटी कल्लो को अपनी कुल्हाड़ी वापस मांगने के लिए जसवंत गुर्जर के घर भेजा था। कल्लो ने जब कुल्हाड़ी वापस मांगी तो जसवंत ने गाली-गलौच करते हुए उसके सिर में कुल्हाड़ी मार दी। कुल्हाड़ी आंख के ऊपर माथे में लगी, इससे खून बहने लगा और कल्लो वहीं पर गिरकर बेहोश हो गई। मां सुन्दरबाई ने बताया कि जब वह पहुंची तो जसवंत की पत्नी ने उसके साथ मारपीट की।

जरूर पढ़े : suicide effort news : विकलांग ने किया आत्मदाह का प्रयास, वन विभाग पर लगाया आरोप

 


रंजिश नहीं, फिर भी किया हमला
जसवंत गुर्जर घायल कल्लोबाई का सगा चाचा है। मां सुन्दरबाई का कहना है कि उनकी जसवंत से कोई बुराई या रंजिश भी नहीं है, वह कुल्हाड़ी मांगने से नाराज हो गया और हमला कर दिया। कल्लोबाई करीब एक माह पहले ही ससुराल से अपने मायके आई थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चाचा जसवंत के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं घायल को इलाज के लिए ईसागढ़ अस्पताल भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो