scriptबच्चों ने तीन लघु नाटिकाओं से दिया स्वर्णिम भारत के निर्माण का संदेश | paryushan parv | Patrika News

बच्चों ने तीन लघु नाटिकाओं से दिया स्वर्णिम भारत के निर्माण का संदेश

locationअशोकनगरPublished: Sep 20, 2018 10:26:53 am

Submitted by:

Arvind jain

संस्कृति और देशप्रेम की दी प्रेरणा, देशभक्ति गीतों के साथ नृत्यों की प्रस्तुतियां भी दीं।

news

नशामुक्ति को खत्म करने का इन्होनें निकाला खास उपाय, यूं दे रहे ये लोगों को सीख

अशोकनगर. आधुनिक दौर में लोगों पर पाश्चात्य सभ्यता हावी होती जा रही है, ऐसे समय में बच्चों ने तीन लघु नाटिकाओं के माध्यम से स्वर्णिम भारत के निर्माण, संस्कृति और देशप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों के इस मंचन को दर्शकों ने खूब सराहा और लोग भाव विभोर होकर मंचन पर तालियां बजाते दिखे।

 

पर्यूषण पर्व के अवसर पर सुभाष गंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर पर प्रतिदिन रात के समय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रात को आचार्यश्री विद्यासागर सर्वोदय पाठशाला गंजमंदिर की दीदीयों व बच्चों ने सपनों का स्वर्णिम भारत शीर्षक पर तीन लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। जिसमें पहली लघु नाटिका में बच्चों ने सड़कों पर आवारा घूमती गायों और कत्लखानों में पहुंचते गाय-बैलों की दुर्दशा को मंचन के माध्यम से दिखाया। साथ ही बताया कि जीवित गायों को किस तरह से कत्लखानों में खौलते पानी में डुबाकर अत्याचार किए जाते हैं। उन्होंने संदेश दिया कि गायों को मौज-मस्ती से रहने दें और इन्हें कत्लखानों में न जानें दें, क्योंकि यही हमारी संस्कृति की देन हैं और भारतीय संस्कृति में गाय को मां का रूप माना जाता है।

 

सीमा पर जवानों और उनके परिवार का जीवन भी दिखाया- दूसरी लघु नाटिका सेना के जवानों और उनके परिवार के जीवन पर आधारित रही। जिसमें देशभक्ति गीतों के साथ बच्चों ने सीमा पर खड़े सेना के जवानों और उनके परिवारों की स्थिति को मंचन से दिखाते हुए बताया कि सीमा पर गोलाबारी की जानकारी होने के बावजूद भी सैनिकों के परिवार गर्व के साथ उन्हें तिलक लगाकर सीमा पर भेजते हैं,

लेकिन शहीद होने पर वह किस तरह से अपनी गमगीन भावनाओं को छिपाते हैं। इसके अलावा स्वदेशी पर भी लघुनाटिका का मंचन किया गया। जिसमें बताया गया कि देश से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इस मंचनों को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो