scriptआज का दिन इन चार राशियों के लिए रहेगा शुभ, अत्यधिक लाभ संभव | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 21august2019 | Patrika News

आज का दिन इन चार राशियों के लिए रहेगा शुभ, अत्यधिक लाभ संभव

locationअशोकनगरPublished: Aug 20, 2019 10:39:06 pm

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि…

Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi

भोपाल। आज 21 अगस्त 2019 को बुधवार ( wednesday ) का दिन है। ज्योतिष ( Astrology ) में बुध को राजकुमार की संज्ञा प्राप्त है। यह बुद्धि का कारक ग्रह ( jyotish ) है। इसका रंग हरा व रत्न पन्ना होता है। वहीं इस दिन के कारक प्रथम पूज्य देव श्री गणेश ( Lord shree ganesh ji ) माने जाते हैं।
आज का विशेष : Today Special – Hindu Panchang ( aaj ka Rashifal ) –
आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। आज अश्विनी नक्षत्र (Indian Astrology) है जो रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। अश्विनी नक्षत्र ( indian jyotish) के साथ-साथ आज कुमार योग भी है जो आज रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। वहीं आज हल षष्ठी का व्रत भी है।
 Astrology
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार बुध ग्रह, ( wednesday rashifal ) हमारी जन्म कुंडली में स्थित 12 भावों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालता है। वैदिक ज्योतिष ( Vedic jyotish ) में बुध ग्रह को एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है अर्थात ग्रहों की संगति के अनुरूप ही यह फल देता है।
यदि बुध ग्रह ( aaj ka Rashifal )शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि राहु, सूर्य) की संगति में अशुभ फल देता है। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।
Aaj Ka Rashifal
21 August 2019 आज का राशिफल: Aaj Ka rashifal in hindi ( today rashifal : tuesday rashifal ) …

1. मेष राशि फल / aries Horoscope & Astrology of Today :
राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। दिन शुभ रहेगा। लेकिन कोई आपके लिए आर्थिक रूप से समस्या खड़ी कर सकता है। सब कुछ अपनी सामान्य गति से काम करेगा। प्रशासन से जुड़े लोग अधिक व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए नवीन अवसर प्राप्ति के लिए अच्छा समय है। नए परिचित अथवा नवीन सौदे चिंता का कारण बन सकते हैं। अप्रत्याशित तरीके से अत्यधिक लाभ संभव है।
2. वृषभ राशि फल / Tauras Horoscope & Astrology of Today :
आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपका आत्मविश्वास ही आपको सफल बनाएगा। महत्वपूर्ण निर्णय सोच -विचार के बाद ही लें। प्रतिद्वंद्वी काफी सक्रिय रहेंगे, किन्तु वह आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और आज कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित किए जा सकते हैं।
rashifal
3. मिथुन राशि फल / Gemini Horoscope & Astrology of Today :
कार्य की अधिकता रहेगी। शुभ परिणाम की प्राप्ति संभव है। आप सकारात्मक सोच रखेंगे। कुछ के लिए वांछित स्थानांतरण भी हो सकते हैं। आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे।
4. कर्क राशिफल / Cancer Horoscope & Astrology of Today :
आपके लिए दिन अच्छा नहीं बीतेगा। विवाद संभव हैं, लेकिन इन्हें ज्यादा लंबा न खींचे। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध यथावत रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। समर्पित परिश्रम से यदि आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं। कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है। यदि आप अपना दृष्टिकोण बदल सकते हैं और ईमानदारी से काम कर सकते हैं तो आपकी रैंक, पारिश्रमिक और लोकप्रियता बढ़ जाएगी।
zodiac sign
5. सिंह राशिफल / Leo Horoscope & Astrology of Today :
नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सावधानी और सतर्कता से काम करें। अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव अनुकूल व सफल होंगे। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें अन्यथा कुछ लाभ हानि में परिवर्तित हो सकते हैं। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
6. कन्या राशिफल / Virgo Horoscope & Astrology of Today :
इस अवधि में चीजें आपके पक्ष में होंगी। अवसर आपके रास्ते में आएंगे और आप विवेकपूर्ण तरीके से उनका समय पर उपयोग करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने के साथ ही खुशहाल पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे। आय में वृद्धि संभव है। यानि भाग्योदय संभव है। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे।
rashi
7. तुला राशिफल / Libra Horoscope & Astrology of Today :
दिन काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर नई जिमेदारी के बीच अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। इसलिए, इस चरण में आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा या चर्चा नहीं करनी चाहिए। कोर्ट कचहरी से सम्बंधित मामलों को सुलझने में समय लग सकता है। जहां तक संभव हो अपना समय किताबों की कंपनी में बिताएं।
8. वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope & Astrology of Today :
नए संपर्क कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है।नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो यह आपके लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक और सामाजिक सम्बन्ध मजबूत होंगे।
indian astrology in hindi
9. धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope & Astrology of Today :
नए कार्य की शुरुआत अनुकूल होगी। भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे, उसे पूरा करना मुश्किल होगा। कारोबार को समेटने में लगे रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। इस समय अपना साहस बटोरें तथा समय का अधिकतम लाभ उठाएं। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे।
10. मकर राशिफल / Capricorn Horoscope & Astrology of Today :
आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। किन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल में आपका विरोध हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी।व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों को न करें, नुकसान हो सकता है।सावधान रहें। आपको अपने भाई बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
todays rashifal
11. कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope & Astrology of Today :
किए गए वादों को निभाएं और दूसरों पर विश्वास करें। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। ब्रेक-अप से बचने के लिए एक-दूसरे का यक़ीन न तोड़ें। धन का निवेश सोच समझकर करें। आपकी कार्यशैली को देख कर अधीकारी प्रभावित होंगे। आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक सन्दर्भ में आप कार्य विस्तार योजनायों को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करेंगे। व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। आज अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा ज़्यादा समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े रोगों से बचें।
12. मीन राशिफल / Pisces Horoscope & Astrology of Today :
वाहन सुख की प्राप्ति संभव है, लेकिन बिना विचार किये कोई भी काम न करें। छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप कमीशन, वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक कलह के कारण तनाव में रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगे।
Ank jyotish
21 August 2019 आज का अंक ज्योतिष: जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक – Aaj ka ank jyotish in hindi ( numerology )…

अंक 1
दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें।
अंक 2
दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

अंक 3
दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सावधानी बरतें।
अंक 4
आज आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

अंक 5
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

अंक 6
दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
अंक 7
आज सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। साथ ही नए उत्साह के साथ कार्य करेंगे।

अंक 8
दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल होने के बीच विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं।
अंक 9
दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विवादों की स्थिति से दूर रहें।

ट्रेंडिंग वीडियो