scriptस्मार्ट सिटी बनाने अमरकंटक में जुटा प्रशासन: पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से अमरकंटक का किया जाए विकास | Amarkantak aims to attract tourists to develop smart city in Amarkanta | Patrika News

स्मार्ट सिटी बनाने अमरकंटक में जुटा प्रशासन: पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से अमरकंटक का किया जाए विकास

locationअनूपपुरPublished: Feb 13, 2019 09:08:29 pm

Submitted by:

shivmangal singh

स्मार्ट सिटी बनाने अमरकंटक में जुटा प्रशासन: पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से अमरकंटक का किया जाए विकास

Amarkantak aims to attract tourists to develop smart city in Amarkanta

स्मार्ट सिटी बनाने अमरकंटक में जुटा प्रशासन: पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से अमरकंटक का किया जाए विकास

भविष्योंमुखी योजना के आधार पर होगा मिनी स्मार्ट सिटी, सीवर लाईन निर्माण पर जताई नाराजगी
अनूपपुर। अमरकंटक विकास प्राधिकरण और धार्मिक पर्यटक नगरी विकास परियोजनाओं के बावजूद अमरकंटक की सुस्त सौन्दर्यीकरण में बुधवार को पुन: स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद में जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि अमरकंटक में जुटे। जहां नर्मदा को धार्मिक आस्था का केन्द्र मानते हुए इसे श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्थल में पहुंचने की बात कहते हुए पर्यटकों यहां क्यों? पहुंचे, पर्यटन केन्द्र के साथ पर्यटकों को आकर्षित करने की भविष्योंमुखी योजनाओं के आधार पर अमरकंटक के विकास की बात रखी। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा जब पर्यटकों को उनकी सुविधाओं व क्षेत्र की महत्ता सम्बंधी जानकारियों के अनुसार दर्शन होगा, अमरकंटक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनता चला जाएगा, और जब यहां पर्यटकों की संख्या अधिक पहुंचेगी तो राजस्व के साथ क्षेत्र का विकास होता चला जाएगा। उन्होंने कहा मिनी स्मार्ट सिटी योजना आधारित विकास कर, धार्मिक एवं पर्यटक नगरी के रूप में अमरकंटक को विकसित कर क्षेत्र के लोगों के जीवन में सकारात्मक आर्थिक सुधार लाना विकास के लिए आवश्यक है। कलेक्टर ने मिनी स्मार्ट सिटी अमरकंटक अंतर्गत कार्ययोजना एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा के दौरान मध्यप्रदेश शहरी विकास निगम के अधिकारियों, ठेकेदारों, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सलाहकारों से योजना की जानकारी ली। अधोसंरचना विकास भविष्य आधारित करने पर जोर देते हुए सम्बंधित संस्थाओं को कार्यों की समय सीमा की जानकारी के साथ योजना देने के लिए कहा। उन्होंने अंतर्विभागीय स्वीकृति के कार्यों पर जोर देते हुए किसी भी प्रकार की अड़चन आने पर तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन के साथ बौद्धिक पर्यटन, एडवेंचर पर्यटन विकास की सम्भावनाओं को तलाश कर उनके विकास पर भी बल दिया है। क्षेत्र की संस्कृति को निरूपित करने जनजातीय म्यूजियम, क्षेत्र की जड़ी बूटियों के लिए हर्बल गार्डन विकसित कर क्षेत्र को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित कर अमरकंटक को अनूपपुर की, प्रदेश की पहचान स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। इस मौके पर बनाए जा रहे सीवर लाईन की शिकायत पर कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता व तेजी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बॉक्स: एजेंसी लगाएं निर्माण सम्बंधी सूचना पटल
विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों ने उपस्थित ठेकेदारों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार निर्माण कार्यों की सम्बंधित आमजनो को अनिवार्य रूप से सूचना देने के लिए कहा। प्रत्येक निर्माण कार्य से जुड़े विभाग निर्माण स्थल पर सूचना पटल लगाकर जानकारी प्रस्तुत करेंगे। निर्माण के दौरान इंजीनियर की उपस्थिति अनिवार्य होगी तथा समस्त निर्माण कार्याे का मॉनीटरिंग किया जाए ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था बनाई जाए की बात कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो