scriptभाजपा के इस करोड़पति सांसद को मिल सकता है बसपा से टिकट, अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा, विरोध शुरू | BJP MP Kanwar SIngh Tanwar Trying To Get Lok Sabha Ticket From BSP | Patrika News

भाजपा के इस करोड़पति सांसद को मिल सकता है बसपा से टिकट, अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा, विरोध शुरू

locationअमरोहाPublished: Jan 16, 2019 12:20:58 pm

Submitted by:

sharad asthana

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा के एक सांसद और एक पूर्व सांसद बसपा से टिकट लेने की फिराक में हैं

BJP MP

भाजपा के इस करोड़पति सांसद को मिल सकता है बसपा से टिकट, अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा, विरोध शुरू

अमराेहा। मायावती के जन्‍मदिन के अवसर पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बसपाइयों ने हंगामा किया था। इसमें जमकर कुर्सियां भी चली थीं। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले स्‍थानीय बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया था। इसकी वजह अमरोहा से बाहरी प्रत्‍याशी को टिकट दिए जाने की सुगबुगाहट है। वहीं, इस चर्चा से भाजपा की भी नींद उड़ी हुई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा के एक सांसद और एक पूर्व सांसद बसपा से टिकट लेने की फिराक में हैं। बताया यह भी जा रहा है क‍ि अमरोहा में इन दोनों में से ही एक बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। बसपा के एक नेता ने बताया कि दोनों बसपा से टिकट मांग रहे हैं। इसको लेकर दो दिन पहले स्‍थानीय कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्‍याशी का विरोध करते हुए पुतला भी फूंका था।
यह भी पढ़ें

Video: मायावती का जन्‍मदिन मनाने पर पुलिस ने किया केस दर्ज, जानिए क्‍या है वजह

करोड़पति सांसदों में होती है गिनती

अमरोहा से वर्तमान में भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर हैं। उनकी गिनती करोड़पति सांसदों में होती है। उनके बेटे की शादी में ही करीब 250 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। दिल्‍ली के रहने वाले कंवर सिंह तंवर उस समय कांग्रेस में थे। वह बसपा में भी रह चुके हैं। बसपा के टिकट पर उन्‍होंने दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकन हार गए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में आ गए थे और अमरोहा से पहली बार सांसद चुने गए। अब चर्चा चल रही है कि बसपा में वापसी के चक्‍कर में हैं। इसके लिए उन्‍होंने कोशिश भी शुरू कर दी है। वह अमरोहा से बसपा से टिकट मांग रहे हैं। इसके पीछे वहां का जातीय समीकरण बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

अमर सिंह ने मुलायम सिंह की बहुओं को लेकर कह दी बड़ी बात

हरीश नागपाल भी हैं रेस में

सांसद कंवर सिंह तंवर के अलावा निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हरीश नागपाल का नाम भी इस रेस में बताया जा रहा है। हरीश नागपाल सांसद रह चुके हैं। इनकी संपत्ति भी करोड़ों में है। 10वीं पास हरीश नागपाल भी अमरोहा से बसपा से टिकट मांग रहे हैं। इनका भी रियल एस्‍टेट और होटल का कारोबार है।
यह भी पढ़ें

मायावती के जन्‍मदिन पर बसपाइयों में चली कुर्सियां, जमीन पर गिरा केक भी ऐसे खाया- देखें वीडियो

यह है वजह

चर्चा चल रही है क‍ि कंवर सिंह तंवर और हरीश नगापाल में से किसी एक को बसपा से टिकट मिल सकता है। इसको लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोध भी शुरू कर दिया है। यहां का जातीय समीकरण देखते हुए दोनों बसपा के संपर्क में हैं। सपा और बसपा के गठबंधन के बाद यह सीट भाजपा के हाथों से फिसल सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव पर गौर करें तो हार का सामने कर चुकी सपा और बसपा के कुल वोट भाजपा से अधिक हैं। भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर ने एक लाख 58 हजार 214 से जीत दर्ज की थी। अगर उस समय गठबंधन हो जाता तो कंवर सिंह तंवर को हार का सामना करना पड़ता। अमरोहा लोकसभा क्षेत्र अमरोहा विधानसभा, नौगावां सादात विधानसभा, हसनपुर विधानसभा और धनौरा विधानसभा के साथ गढ़मुक्तेश्वर सीट तक है।
यह भी पढ़ें

बसपा के पूर्व विधायक ने कहा- भाजपा नेताओं को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे- देखें वीडियो

2014 लोकसभा चुनाव का परिणाम

कंवर सिंह तंवर (भाजपा)- 528880

हुमैरा अख्तर (सपा)- 370666

फरहत हसन (बसपा)- 162 983

राकेश टिकैत (रालोद)- 9539

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो