विदेश

अंटार्कटिका में पिघलती बर्फ ला सकती है नया हिमयुग

जलवायु परिवर्तन: ग्लोबल वार्मिंग से बदल रहा हिमयुग का सामान्य चक्र

नई दिल्लीJan 17, 2021 / 02:05 pm

Mahendra Yadav

वेेल्स। ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से अंटार्कटिका में बर्फ पिघलने से एक नए हिमयुग की शुरुआत हो सकती है। यह सामान्य घटने वाले हिमयुग चक्र से हटकर होगा। वैश्विक तापमान के बढऩे से हिमयुग चक्र की प्राकृतिक लय बिगड़ सकती है। इसका कारण यह है कि दक्षिणी महासागर अंटार्कटिका की बर्फ की चट्टानों के लिए बहुत गर्म हो जाएगा, जिससे महासागर की धाराओं के प्रवाह में बदलाव शुरू हो जाएगा, जो हिमयुग की शुरुआत कर देगा। रूस के याकुत्स्क में बाहर निकलने के साथ कपड़ों पर बर्फ जम रही है। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान माइनस ५० डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
हिमयुग बनने की हो चुकी शुरुआत
कार्डिफ यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का यह शोध नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोध में उन्होंने पाया कि अंटार्कटिका में पिघलती बर्फ के टुकड़े गहरी महासागरीय धाराओं के प्रवाह में लगातार बदलाव ला रहे हैं। यह घटना 16 लाख सालों में हर हिमयुग की शुरुआत के समय होती है, जो कि जलवायु परिवर्तन के कारण अब हो रही है।
बदलाव से आए हिमयुग
हिमयुग चक्र के बारे में अभी तक ज्ञात है कि यह पृथ्वी के सूर्य का चक्कर लगाने वाली कक्षा में हजारों सालों में आने वाले बदलाव से आते हैं। इससे पृथ्वी पर सूर्य की ऊर्जा पहुंचने की मात्रा बदलती है। 
आ चुके हैं 5 बड़े बदलाव
अब तक पृथ्वी के इतिहास में पांच बड़े बदलाव आ चुके हैं। पहला हिमयुग 2 अरब साल पहले शुरू हुआ था। सबसे आखिर का हिमयुग करीब 30 लाख साल पहले शुरू हुआ था और यह आज भी जारी है।

Home / world / अंटार्कटिका में पिघलती बर्फ ला सकती है नया हिमयुग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.