विदेश

2050 तक भारत में होंगे सर्वाधिक मुसलमान, रिपोर्ट में खुलासा

हिंदू वर्ष 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाले लोग होंगे जबकि
भारत इंडोनेशिया को पछाड़ सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला मुल्क होगा। पीयू
शोध केंद्र के नए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।

Apr 03, 2015 / 12:43 pm

firoz shaifi

muslims

हिंदू वर्ष 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाले लोग होंगे जबकि भारत इंडोनेशिया को पछाड़ सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला मुल्क होगा। पीयू शोध केंद्र के नए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।

इसके अनुसार, पूरी दुनिया में हिंदू जनसंख्या 34 फीसदी बढ़ेगी। यह वर्ष 2050 तक करीब एक अरब से 1.4 अरब तक होगी। वर्ष 2050 तक हिंदू तीसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले होंगे, जो पूरी दुनिया की आबादी का 14.9 प्रतिशत होंगे। जो लोग किसी भी धर्म से नहीं जुड़े हुए हैं, वे इसके बाद सबसे ज्यादा 13.2 प्रतिशत होंगे।

ईसाई सबसे बड़े धार्मिक समूह
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले चार दशक में ईसाई सबसे बड़े धार्मिक समूह होंगे, लेकिन इस्लाम अन्य धर्मों की तुलना में तेजी से बढ़ेगा।

अनुमान जताया गया है कि वर्ष 2050 तक मुस्लिमों (2.8 अरब या आबादी का 30 फीसदी) और ईसाइयों (2.9 अरब या 31 फीसदी) के बीच संख्या की समानता होगी, जो इतिहास में संभवत: पहली बार होगा।

Home / world / 2050 तक भारत में होंगे सर्वाधिक मुसलमान, रिपोर्ट में खुलासा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.