Wonder :  नीले आसमान से हुई ऐसी बारिश कि कार के उड़ गए परखच्चे, वीडियो वायरल

वीडियो देखकर नहीं लगता कि ऐसा चमतकर होने वाला है।
लाल रंग की बारिश होते ही कार चकनाचूर हो जाता है।
Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर इसे शेयर किया है।

<p>वीडियो देखकर नहीं लगता कि ऐसा चमतकर होने वाला है।</p>
नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर आये दिन एक बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलता रहता है। अब एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको खुद पर भरोसा नहीं होगा। दरअसल, इस वीडियो में आसमान से लाल रंग की लिक्विड ( Red colour Liquid ) गिरती दिखाई देती है। यह लिक्विड मैदान में खड़ी कार पर गिरते ही वह चकनाचूर हो जाती है।
वीडियो में साफ दिखता है कि एक फाइटर जेट ( Fighter Jet ) आकाश में उड़ रहा है। इसके बाद पायलट आक्रमण के लिए अपने ऑटो बटन ( Auto Button ) को ऑन करता है। यह बटन जैसे ही ऑन होता है, उस प्लेन से लाल रंग का पानी गिरने लगता है।
https://twitter.com/BuitengebiedenB/status/1271893170935259141?ref_src=twsrc%5Etfw
उसके बाद ऐसा लगता है मानों फाइटर प्लेन ( Fighter Plane ) होली मना रहा हो। फाइटर प्लेन से गिरा पानी मैदान में खड़ी एक कार से टकराता है। उसी के साथ फाइटर प्लेन की गति और दवाब से गिरे पानी से कार के परखच्चे उड़ जाते हैं, पर कैसे यह किसी को पता नहीं चलता है।
जब इस वीडियो को स्लो मोशन ( Slow Motion ) में दोनों एंगल से दिखाने की कोशिश की जा रही है। पहले दृश्य में ऊपर से लाल रंग मिश्रित पानी गिरता है। जबकि दूसरे एंगल में यह दाहिने तरफ से गिरता है, जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है।
Galvan Valley Impact : टेलिकॉम मिनिस्ट्री ने कंपनियों से कहा – चीन के इक्विपमेंट को करें बैन

इस चमत्कारिक वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है – पानी का बल इतना कि फाइटर प्लेन से गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।
चौंकाने वाले Buitengebieden के इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैंं। वहीं, इस वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक और 400 लोगों ने री-ट्वीट किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होनें हैरानी जाहिर की है।
हरियाणा में भूकंप के झटके, रोहतक से 15 किलोमीटर दूर हिली धरती
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.