यहां महिलाएं चुनती हैं एक से ज्यादा पार्टनर, किस पुरुष के साथ बितानी है रात इसके लिए होता है खास आयोजन

यहां के लोग खुद को बाकी सबसे ज्यादा खूबसूरत मानते हैं
पुरुषों को चुनने के लिए मनाया जाता है पर्व

<p>Women choose more than one partner</p>

नई दिल्ली: आपने कई त्यौहार मानाए होंगे जैसे होली, दीवाली ( Diwali ) आदि। साथ ही कई त्यौहारों के बारे में आपने सुना भी होगा, जो शायद आपको अजीब लगे हो या फिर उनके मानने का तरीका अजीबोगरीब लगा हो। हम आपको एक ऐसे ही अजीबोगरीब त्यौहार के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां महिलाएं एक नहीं बल्कि कई पुरुषों को पसंद करती है और फिर उनके साथ संबंध भी बनाती है। चौंकिए मत जनाब ऐसा त्यौहार मनाया जाता है।

पालतू डॉग ने प्यार से चाटा हाथ, लेकिन तड़प-तड़प कर मालिक की हो गई मौत…

दरअसल, हम बात कर रहे हैं बोडो जनजाति की जो कि ‘गुएरेवोल’ नाम का एक त्यौहार मनाते हैं। जहां एक आयोजन होता है, जिसमें पुरूष सज-धजकर आते हैं और अपने डांस के जरिए लड़कियों को लुभाते हैं। वहीं जिस लड़के को कोई भी लड़की पसंद कर लेती है, तो वो फिर उसके साथ संबंध बनाती है। इस त्यौहार की सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लड़का या फिर लड़की पहले से शादी-शुदा हैं या फिर नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, वैसे तो बोडो जनजाति का समाज पितृसत्तात्मक है, लेकिन इस मामले में महिलाओं के पास अधिकार होती है। जहां वो अपने हिसाब से पुरुषों को पसंद करती हैं। इस फेस्टिवल को कुछ लोग ‘पत्नी चुराने वाला फेस्टिवल’ भी कहते हैं।

vodo2.png

इस पर्व को मनाने के पीछे की वजह यहां महिलाओं ( women ) की संख्या का कम होना बताया जाता है। वहीं इस जनजाति में कोई भी एक से ज्यादा पार्टनर रख सकता है। यहां इस बात की आजादी दी जाती है। यहां तक कि शादी-शुदा महिला किसी भी पुरुष से संबंध बना सकती है और साथ ही एक से ज्यादा पति भी चुन सकती है। इस फेस्टिवल में महिलाएं जज होती हैं। यही महिलाएं ये तय करती हैं कि कौन से पुरुष इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। दरअसल, इस जनजाति के लोग अपने आप को दुनिया के अन्य समुदायों से बेहद खूबसूरत मानते हैं। यही नहीं ये लोग अपनी खूबसूरती पर काफी ध्यान भी देते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.