नन्हें डॉगी ने मगरमच्छ का किया ऐसा हाल, वीडियो देख नहीं होगा यकीन

-नन्हें डॉगी की हिम्मत के सामने मगरमच्छ भी पलटने पर हुआ मजबूर।-नन्हें डॉगी को पसंद नहीं आया उसके खेल में मगरमच्छ का व्यवधान।-डॉगी के सामने घुटने टेकने पर मजबूर हुआ विशालकाय मगरमच्छ।
 

आए दिन सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियोे वायरल होते रहते हैं। अब एक डॉगी और मगरमच्छ का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान हुए जा रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक नन्हें डॉगी ने अपने साहस और वीरता का परिचय देते हुए मगरमच्छ को घुटने टेकने पर मजबूर कर देता है। इस वीडियो में साफ देखा जा हरा है कि एक तालाब किनारे एक नन्हा डॉगी खेल रहा है। शायद वह अपने मालिक के साथ किनारे पर आया हो। उसे वह जगह पसंद आती है और खेलने लगता है। वहीं, एक मगरमच्छ के आराम करने का भी वह पसंदीदा स्थान है।

 

https://twitter.com/SudhaRamenIFS/status/1357900485382995972?ref_src=twsrc%5Etfw

एक पल सहम गया था मगरमच्छ
मगरमच्छ अन्य दिन की तरह तालाब किनारे आराम फरमाने की सोच रहा था, लेकिन उससे पहले ही एक नन्हा डॉगी वहां खेल रहा था। डॉगी को खेल में व्यवधान पसंद नहीं आया और वह मगरमच्छ की तरह जोर-जोर से भोंकने लगता है। इस दौरान मगरमच्छ को लगा कि उसका किसी बड़े जानवर से पाला पड़ गया है। मगरमच्छ डरकर तालाब की और भागता है और नन्हा डॉगी उसका पीछा करता है। इतना ही नहीं, डॉगी, मगरमच्छ की पूंछ पर जोरदार हमला करता है। मगरमच्छ पलक झपकते ही तालाब में छलांग लगा जाता है और नन्हा डॉगी अपने मनपसंद जगह पर आकर खेलने लगता है। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है।

इन ‘जुड़वा बहनों’ की सच्चाई जान हो जाएंगे हैरान, देखकर लोग हो जाते हैं कंफ्यूज

54 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं ये वीडियो
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुधा रमन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 54 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 3 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने नन्हें डॉगी की जमकर तारीफ की है।

शेर ने महिला को ऐसे लगाया गले, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.