अनोखी परंपरा, अच्छा दूल्हा पाने के लिए लड़कियां करती है ये काम

शादी को लेकर दुनियाभर में अलग-अलग परंपराएं हैं। इनमें से कुछ परंपराएं ऐसी है जो अपने आप में अनोखी है।

<p>Unique tradition</p>

नई दिल्ली। हर लड़की का सपना होता है कि उसको सपनों का राजकुमार मिले। इसके लिए बहुत सी लड़कियां रोजाना मंदिर जाती है और भगवान की पूजा करती है। ताकि उसको अच्छा दुल्हा मिले जिसके साथ वह अपना सारा जीवन बिता सकें। शादी से पहले लड़कियां कई सपने अपनी आंखों में लेकर ससुराल पहुंचती है। शादी को लेकर दुनियाभर में अलग-अलग परंपराएं हैं। इनमें से कुछ परंपराएं ऐसी है जो अपने आप में अनोखी है। आज आपको एक ऐसी ही अनोखी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं दक्षिणी अफ्रीका की जनजातियों की जहां शादी से पहले लड़कियां अनोखा काम करती है।

 

यह भी पढ़े :— खाना खाने के बाद कपल ने टिप में दिए डेढ़ लाख रुपए, वजह जान चौंक जाएंगे आप

शादी से पहले लड़कियों को किया जाता है गंजा
एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका की जनजातियों में शादी को लेकर अनोखी परंपरा निभाई जाती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां लड़कियों को शादी के लिए पहले गंजा किया जाता है। यह पढ़ने में भले ही आपको अजीब लगे लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस अनोखी परंपरा को लेकर दुनियाभर में यह जनजाति काफी चर्चा में है। ऐसा कहा जाता है कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस कबीले के लोग आज भी इस परंपरा का निभा रहे है।

शादी के बाद मिलता है यह मौका
खबरों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में इथियोपिया और सोमालिया के बीच एक बस्ती में रहती है। जिसका नाम बोराना है। बोराना जनजाति की लड़कियों को शादी के बाद अपने बालों को अच्छी तरह से उगाने का मौका दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहां लड़कियों को अच्छे वर पाने के लिए शादी करने से पहले अपने सिर का एक बड़ा हिस्सा मुंडवा लेती हैं। सिर मुंडाने से लड़कियों को एक अच्छा पति मिलता है। इतना ही नहीं उनका वैवाहिक जीवन सफल हो जाता है। यह जनजाति सदियों से चली आ रही परंपरा को निभा रही है। ऐसा कहा जाता है कि ये फोटो खिंचवाना पसंद नही करते है। इनका मानना है ऐसा करने से भगवान नाराज हो जाते है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.