कुदरत के इन करिश्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, कहीं से निकलता है पानी तो कहीं दिखती है सतरंगी रोशनी

नमक की खदान को अब तक 20 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं

नई दिल्ली: समय चाहे कितनी भी बदला हो, लेकिन आज भी एक इच्छा सबके मन में है कि वो स्वर्ग जा पाए। लेकिन कैसे क्योंकि स्वर्ग तो धरती से काफी दूर है और वहां जान जीते जी तो संभव हो नहीं सकता। लेकिन अगर आपको पता चले कि आप धरती पर भी स्वर्ग देख सकते हैं तो फिर? ऐसा हम नहीं बल्कि, ये तस्वीरें बता रही हैं।

अमेरिका के मिसौरी प्रांत में ओजार्क्स कवेर्न्स है, जिसे साल 1880 में खोजा गया था। इसकी छत से पानी कई धारएं केल्साइट के बने बाथटब जैसी आकृति में गिरती है। सबसे खास बात ये कि ये गुफा एंजेल शॉवर्स के नाम से मशहूर फुहारों के लिए काफी प्रसिद्ध है। ऐसी ही एक और गुफा है जो कि चीन में स्थित है और इसका नाम है लाइमस्टोन। ये गुफा लगभग 180 मिलियन साल पुरानी है जो कि कई रंगों की रोशनी से सजी है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक जापानी सैनिक ने इस गुफा को खोजा था।

33.png

दुनिया की सबसे लंबी भूमिगत नदीं फिलीपींस के पलावन द्वीप पर स्थित है, जिसे प्यूटों प्रिंसेसा के नाम से भी जाना जाता है। साल 2012 में इस दुनिया की सात अजूबों में शामिल किया गया। वहीं रोमानिया के ट्रांसिल्वानिया के पास एक खदान स्थित है। इसे सलीना तुरडा के नाम से भी जाना जाता है। ये नमक की खदान है, जिसे साल 1992 में आम पर्यटर्कों के लिए खोला गया। इस खदान को अब तक 20 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। ऐसे में ये सभी जगह धरती पर स्वर्ग होने का अहसास कराती है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.