इस अनूठे परिंदे का रहस्य खोलेगा अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा डिवाइस

-दुनिया में सबसे लंबी यात्रा करने वाले पक्षियों में शामिल है ‘रॉबिन’

<p>‘रॉबिन’ का रहस्य प्राणी विज्ञानियों के लिए हमेशा पहेली बना रहा है। </p>
लंबी दूरी तक यात्रा करने वाले अमरीकी पक्षी ‘रॉबिन’ का रहस्य प्राणी विज्ञानियों के लिए हमेशा पहेली बना रहा है। इस पहली को सुलझाने के लिए पारिस्थितिकी विज्ञानी एमिली विलियम ने इनके पैरों में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगाया है, जो यात्रा को ट्रैक करने के साथ इसकी आनुवांशिक थ्योरी और पर्यावरणीय घटकों का पता लगाएगा।
अंतरिक्ष स्टेशन से होगा टै्रक
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लगे एंटिना के माध्यम से यह डिवाइस रॉबिन को ट्रैक करेगा। स्टेशन पर यह एंटिना दो वर्ष पहले लगाया गया था, लेकिन इसकी बिजली आपूर्ति और कंप्यूटर में आई गड़बड़ी के कारण यह निष्क्रिय था। अब इसे फिर से चालू किया गया है।
वसंत का लाता है संदेश : उत्तरी अमरीका का सुरीला रॉबिन यहां जलवायु दूत की तरह है। इसकी सुरीली आवाज वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देती है। अमरीका में इसकी सात प्रमुख प्रजातियां हैं। यह कुछ यूरोपीय देशों में भी पाया जाता है।
4500 किमी तक यात्रा: सर्दियों में रॉबिन 4500 किलोमीटर तक की यात्रा कर लेता है। टैक्सास से मैक्सिको तक पसंदीदा स्थानों पर यह प्रवास करता है।

10 मीटर तक की सटीकता: पहले भी रॉबिन को ट्रैक करने वाले डिवाइस लगाए गए थे, लेकिन सैटेलाइट से जुड़ा मौजूदा डिवाइस इसकी 10 मीटर तक की सटीक जानकारी देगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.