400 एकड़ के मैदान में फैले एक आलू को देख लोग हैरान, बाद में पता चली हकीकत

The Big Potato Hotel : अमेरिका के आयडाहो में तैयार किया गया है ये खास होटल, इसका नाम बिग आयडाहो पोटेटो होटल है
ये होटल 6 टन वजनी है, इसमें एक रात ठहरने के लिए 15 हजार रुपए खर्च करने होंगे

<p>The Big Potato Hotel</p>
नई दिल्ली। आलू (Potato) को भारतीय सब्जियों का राजा माना जाता है। इसके दीवाने पूरी दुनिया में है। तभी तो अमेरिका (America) के एक शख्स ने 400 एकड़ के एक बड़े से मैदान में विशालकाय आलू को रख दिया। इसे देख लोगों के होश उड़ गए। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया (Viral On Social Media) पर जमकर वायरल होने लगी। बाद में पता चला कि इतने बड़े आकार का ये आलू हकीकत में एक होटल (Luxury Hotel) है। जिसे आलू का आकार दिया गया है। ये करीब 6 टन वजनी है। इसे एयरबर्न कंपनी ने बनाया है।
सीमेंट, कंक्रीट और स्टील से बने आलू जैसे दिखने वाले इस होटल का नाम बिग आयडाहो पोटेटो होटल (The Big Potato Hotel in Idaho) है। इस आलू होटल में दोे लोगों के रुकने की व्यवस्था है। इसके अंदर ऐशो आराम की सारी लग्जरी चीजें मौजूद हैं। यहां बेड, सोफे, टॉयलेट, आदि कई सुख—सुविधाएं मौजूद है। इस होटल में ठहरने का एक दिन का किराया 200 डॉलर है। यानी यहां एक रात रुकने के लिए आपको करीब 15 हजार रुपए चुकाने होंगे।
इस विशालकाय आलू होटल के इंटीरियर का डिजाइन बिल्कुल मॉर्डन है। इसे कंटेमपररी अंदाज में बनाया गया है। इसके लिविंग रूम में पीच गुलाबी रंग के दो कंफर्टेबल चेअर, हैंडमेड वुडेन शेल्फ और इंडोर प्लांट्स रखे हुए हैं। वहीं बेडरूम को बड़ा और खुला—खुला दिखाने के लिए दीवारों को व्हाइट कलर से पेंट किया गया है। यहां कुशन कवर से लेकर बाकी ज्यादातर चीजें हैंडमेड रखी गई हैं। चूंकि अमरीकी राज्य आयडाहो आलू उत्पादन के लिए पूरे अमेरिका में मशहूर है। इसीलिए एयरबर्न ने आलू के आकार में होटल की डिजाइन बनवाई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.