राजभवन की ‘सफारी’ का होगा विस्तार

तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल सी.एच. विद्यासागर राव के समय में ऐतिहासिक राजभवन आम जनता के लिए खोला गया था ताकि राज्य की जनता तमिलनाडु के पहले शख्स के निवास को देख सके।

<p>Raj Bhavan&#8217;s &#8216;Safari&#8217; will expand</p>

चेन्नई।तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल सी.एच. विद्यासागर राव के समय में ऐतिहासिक राजभवन आम जनता के लिए खोला गया था ताकि राज्य की जनता तमिलनाडु के पहले शख्स के निवास को देख सके।


गिण्डी स्थित राजभवन सत्रहवीं सदी के अंत में बना था जिसका श्रेय तत्कालीन गवर्नर विलियम लैंगहॉर्न को जाता है। १५६ एकड़ में फैला यह क्षेत्र पेड़, पौधों, वनस्पतियों के अलावा वन्यजीवों की शरणस्थली भी है। पास ही गिण्डी नेशनल पार्क और आईआईटी मद्रास परिसर है। कुल मिलाकर करीब पंद्रह सौ एकड़ का वन्य क्षेत्र है जहां राजभवन और अन्य इमारतें बनी हुई हैं।


ब्रिटिशकालीन राजभवन परिसर की इमारतों को पिछले साल पर्यटन के लिए खोला था, जो इन दिनों बंद है। अब इस योजना को विस्तारित करते हुए राजभवन के पीछे वाले इलाके के वन्य क्षेत्र की भी सफारी जल्द ही शुरू की जाएगी। बताया जाता है कि राजभवन का इलाका शुद्ध ऑक्सीजन जोन है।

सूत्रों ने बताया कि आधिकारिक स्तर पर इस मशविरा हो चुका है। संभवत: अगले एक महीने में यह सफारी शुरू कर दी जाएगी। यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक कार की व्यवस्था है जिसमें करीब दस जने बैठ सकते हैं। उनके साथ एक गार्ड भी होगा।

यह है विशेषता

सबसे बड़े अचम्भे की बात यह है कि लोगों को इस बात की भनक तक नहीं है कि महानगर में इतना बड़ा वन्य क्षेत्र है। पेड़-पौधों की सघनता के बीच कच्चा रास्ता आपको नैसर्गिक सौंदर्य का अनुभव कराता है। यहां सांप, हरिण, बंदर और अन्य जीवराशियां भी है। दरअसल, राजभवन से गिण्डी नेशनल पार्क की दीवार भी लगी है और उसके पीछे का यह कानन करीब एक घंटे तक आपको मशीनों व वाहनों की यांत्रिक दुनिया से अलग ले जाने के लिए काफी है।


अधिकारियों ने बताया कि पिछली दफा यात्रियों को राजभवन परिसर स्थित लॉन, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का कमरा, पोलो कॉटेज, दरबार हॉल तक ले जाया जाता था। लेकिन अब उनको प्रतिबंधित वन्य क्षेत्र को भी देखने का अवसर मिलेगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

पार्टी का तमिलनाडु में बढ़ रहा जनाधार : तमिलइसै

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन का कहना है कि पार्टी का तमिलनाडु में लगातार जनाधार बढ़ता जा रहा है। आगाी विधानसभा चुनाव में पार्टी अधिक विधानसभा सीटें जीतेगी। यहां पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि राज्य में द्रुतगति से पार्टी का विकास हो रहा है।


जनता केंद्र सरकार की विविध योजनाओं से लाभान्वित होने के साथ ही उसकी कार्यशैली से सकारात्मक रूप से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा को समर्थन बढ़ता जा रहा है। उनको पूरा यकीन है कि तमिलनाडु विधानसभा में उनकी संख्या बढ़ेगी। भाजपा की जीत का असर मौजूदा एआईएडीएमके सरकार पर पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि हाल में तमिलइसै ने बस भाड़ा बढ़ाए जाने पर एआईएडीएमके सरकार की कड़ी आलोचना की थी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.