How Does Swaziland King Choose A Wife Every Year: इस देश का राजा चुनता है, हर साल कुंवारी लड़कियों में से अपने लिए एक रानी

How Does Swaziland King Choose A Wife Every Year: इस देश के राजा के शौक तो ऐसे हैं कि, विरोध करने वाली लड़कियों को भरना पड़ गया भारी जुर्माना।

नई दिल्ली। How Does Swaziland King Choose A Wife Every Year: एक देश के राजा के ऊपर प्रजा के प्रति बहुत सी जिम्मेदारियां होती हैं। राजा का कर्तव्य होता है कि, वह अपनी प्रजा के पालन-पोषण से लेकर उसके हर सुख-दुख को समझे और उनका निवारण करे। वर्तमान में विश्व के अधिकतर देशों से राजशाही खत्म हो चुकी है। अब कुछ ही देश हैं जहां अभी भी राजशाही है। अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड भी उन्हीं में से एक है, जहां अभी भी राजा शासन करता है। और इस देश के राजा के शौक ऐसे हैं, जिनके बारे में जानकर तो आप हैरान ही रह जाएंगे। और इन्हीं शौकों के कारण सुर्खियों में भी रहता आया है। तो आइए विस्तार से जानते हैं स्वाजीलैंड के राजा के बारे में…

वर्ष 2018 में देश की स्वतंत्रता के 50 वर्षों बाद यहां के राजा ने इस देश का नाम परिवर्तित करके ‘द किंगडम ऑफ इस्वातिनी’ कर दिया। दक्षिण अफ्रीका और मोजैंबिक की सीमाओं से सटा हुआ स्वाजीलैंड देश यहां के राजा के कारण अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है।

 

यह भी पढ़ें:

दरअसल, स्वाजीलैंड नामक इस देश में प्रतिवर्ष अगस्त-सितंबर माह में यहां की महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में उम्हलांगा समारोह का आयोजन होता है। 10 हजार से अधिक कुंवारी लड़कियां और बच्चियां इस समारोह में भाग लेती हैं। और इस देश के राजा के सामने यह कुंवारी लड़कियां नृत्य करती हैं। इस समारोह में शामिल होने वाली इन्हीं युवतियों में राजा हर साल अपने लिए एक रानी चुनता है। हैरानी वाली बात तो यह है कि, ये लड़कियां वस्त्र हीन होकर ही राजा और उसकी पूरी प्रजा के सामने नृत्य करती हैं। हालांकि इस बेहद अजीब परंपरा का इस देश की बहुत सी लड़कियों विरोध भी किया, और साथ ही कई लड़कियों ने इस समारोह में शामिल होने से इंकार कर दिया था। लेकिन जब इस बात की भनक राजा को पड़ी तो उन लड़कियों के परिवारों को भारी जुर्माना भी देना पड़ा।

swaziland.jpg

बहुत ही अजीबोगरीब समारोह और परंपरा की वजह से स्वाजीलैंड देश के राजा पर कई आरोप लगाए जाते रहे हैं कि, वह खुद तो अपने सारे शौक पूरे करता है और शानो-शौकत से रहता है, परंतु उस देश की एक बड़ी आबादी गरीबी में जीने को मजबूर है। साथ ही आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जब वर्ष 2015 में भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में स्वाजीलैंड देश के राजा मस्वाती तृतीय शामिल होने आए तो अपने साथ 15 पत्नियां, बच्चे और 100 नौकर लेकर आए थे। और इन सभी के ठहरने के लिए दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में 200 कमरे बुक हुए थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.