Fisherman Finds Suction Cup Fish: छिपकली नहीं, दीवार पर चिपकने वाली मछली देखकर चौंक जाएंगे आप

Fisherman Finds Suction Cup Fish: इस मछली के शरीर पर एक ऐसी चीज है, जिसकी सहायता से यह दीवार पर भी चिपक जाती है।

 

नई दिल्ली। Fisherman Finds Suction Cup Fish: एक कविता जो हम बचपन से ही पढ़ते सुनते आए हैं कि, ‘मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है’। इसलिए मछली का नाम सुनते ही जहन में पानी में रहने वाले एक जीव की तस्वीर आ जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मछली के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बड़ी आसानी से दीवार पर भी चिपक जाती है। इस बात को सुनकर शायद आपने सोचा होगा कि, मछली जिसके लिए पानी ही उसका पूरा जीवन है, वह भला पानी से बाहर आकर दीवार पर कैसे चिपक सकती है!

परंतु यह सत्य है, क्योंकि एक मछुआरे को अमेरिका में ‘जल की रानी’ कही जाने वाली मछली एक छिपकली की तरह दीवार पर चिपकी हुई मिली। इस बात का वीडियो भी बहुत वायरल हुआ, जिसे देखकर हर कोई हैरान था कि एक मछली पानी के बाहर कैसे जिंदा रह सकती है! दीवार पर छिपकली की तरह चिपकी हुई मछली के इस वीडियो को अमेरिका के मछुआरे ब्लेक हास ने टिकटॉक पर पोस्ट किया था, जो कि बहुत वायरल हुआ।

इस अजब गजब वीडियो के बारे में ब्लेक ने बताया कि, दुनिया की सबसे अजीबोगरीब मछलियों में शामिल, उन्होंने एक लंपफिश पकड़ी थी। तो आइए जानते हैं कि इस अजीबोगरीब मछली की ऐसी क्या खासियत है जिसकी वजह से यह दीवार पर भी चिपक सकती है…

 

यह भी पढ़ें:

दरअसल बात यह है कि, दीवार पर चिपकने की क्षमता रखने वाली इस मछली के नीचे की ओर एक सक्शन कप होता है जिस कारण यह मछली दीवार के निकट आने पर उससे चिपक सकती है। अर्थात पानी के बाहर भी आसानी से सर्वाइव कर लेती है।

आपको बता दें कि जैसे ही मछुआरे ने टिक टॉक पर इस अजीबोगरीब मछली का वीडियो पोस्ट किया, वैसे ही वहां कमेंट्स की भरमार हो गई। लोगों के मन में छिपकली की तरह दीवार पर चिपकने वाली मछली देखकर बहुत से सवाल भी उठे। मछली के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में हैरानी के साथ बहुत जिज्ञासा भी उत्पन्न हुई थी। वीडियो पर कमेंट करने वाले लोगों में से कुछ लोगों ने पूछा कि, यह मछली सिर्फ पानी की सतह वाली दीवार पर ही चिपक सकती है या पानी के बाहर भी कहीं पर? इसके अलावा किसी ने कहा कि, इस मछली के साथ किसी भी तरह का प्रयोग करना सही नहीं होगा अगर यह पानी के बाहर जिंदा नहीं रह सकती है।

वैसे यह पहली बार नहीं है। दुनिया में अक्सर मछुआरों को समुद्र में ऐसे बहुत से अजीबोगरीब जीव मिलते ही रहते हैं। जो बाहरी दुनिया के साथ-साथ अपनी समुद्री दुनिया के जीवो से भी अलग होकर सबको आश्चर्य में डाल देते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.