किराए पर उपलब्ध है यह शख्स, हजारों रुपए खर्च करने के लिए लोगों में मची होड़

एक बंदा है जो किराए के लिए उपलब्ध है। कोई अनजान लोग किराए पर लेकर जा सकते है। साल 2018 में पहले वो ये सर्विस फ्री देते थे।

<p>Shoji Morimoto</p>

नई दिल्ली। आज के समय में अगर जेब में पैसे है तो हर चीज किराए पर उपलब्ध है। कार, बाइक, घर-फ्लैट सहित सभी चीजों आज बाजार में किराए पर मिलती है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक बंदा है जो किराए के लिए उपलब्ध है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह शख्स जापान का है और इसका नाम शोजी मोरिमोटो बताया जा रहा है। 37 वर्षीय शोजी पब्लिशिंग में जॉब करते थे। अब वह लोगों के साथ किराए पर जाते है। इस शख्स को कोई अनजान लोग किराए पर लेकर जा सकते है।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैंस
शोजी मोरिमोटो जापान की राजधानी टोक्यो के रहने वाले है। सोशल मीडिया पर उनके जबरदस्त फैंस है। ट्विटर पर ही उनके 2 लाख 68 हजार फॉलोअर्स हैं। खबरों के अनुसार उनके फॉलोअर्स में भी कई लोग उनके क्लाइंट्स हैं। शोजी को कोई भी किराए पर ले जा सकता है। कलाइंट्स को इसके लिए 10,000 येन यानी 7000 रुपये के आस-पास खर्च करने होंगे। सबसे खास बात इसमें सफर और खाने का खर्चा भी है।

यह भी पढ़े :— अनोखा रेस्टोरेंट! जहां मिलती है गांजे और भांग की पत्तियों से बनी डिश

पहले फ्री थी सर्विस
एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ट्विटर पर बताया कि साल 2018 में पहले वो ये सर्विस फ्री देते थे। उन्होंने पोस्ट में कहा था कि मैं खुद को किराए के लिए पेश कर रहा हूं। जो लोग अकेलापन महसूस करते है। वो मुझे किराए पर लेकर अपना कुछ समय अच्छा बिना सकते है। मैं आपके साथ कही भी जा सकता हूं। आप मुझे खाना खाने के लिए होटल या रेस्टोरेंट में लेकर जा सकते है। पहले दिन ही उनको अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बार उनके कई ऑपर आने लगे। बहुत से लोग शोजी को किराए पर ले जाने लगे। बहुत से लोग बोर हो रहे थे और अपना अकेलापन दूर करने के लिए उसके साथ बाहर घूमने भी जाते है। वह इंस्टा पर फोटोज शेयर करते रहते है। एक कलइंट ने अपने साथ अस्पताल में गया। उन्हें यह बहुत अच्छा लगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.