World’s Most Dangerous Roads: दुनिया के इन रास्तों पर जाने से भी कांपते हैं लोग

World’s Most Dangerous Roads: दुनिया के इन खतरनाक रास्तों पर अच्छे-अच्छे वाहन चालकों की भी धड़कन तेज हो जाती हैं।

<p>,</p>

नई दिल्ली। World’s Most Dangerous Roads: वैसे तो घूमना फिरना हम सभी को पसंद होता है। परंतु हम में से कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें नदियां, झरने, फूल, मंदिर, हरे-भरे पेड़ आदि से ज्यादा ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हाईवे पर दौड़ती गाड़ियां, हैंगिंग ब्रिज जैसी एडवेंचरस जगह आकर्षित करती हैं। इन लोगों को ऐसी जगहों पर एक अलग ही रोमांच का एहसास होता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो, दुनिया में कई ऐसी सड़कें और हाईवे हैं जो सुंदर होने के साथ ही बेहद खतरनाक भी हैं। जहां पर ड्राइविंग में हुई जरा सी असावधानी खतरनाक साबित हो सकती है परंतु वाकई में आप रोमांच के दीवाने हैं तो आपको इन स्थानों पर एक बार अवश्य जाना चाहिए। तो आइए जानते हैं दुनिया के ऐसे ही खतरनाक रास्तों के बारे में…

 

• जलालाबाद से काबुल
अफगानिस्तान में काबूल से जलालाबाद जाने वाली सड़क भी खतरनाक रास्तों में से एक है। इस सड़क की लंबाई 143 किलोमीटर है। संकरी होने के साथ इस हाइवे पर कई मोड़ भी हैं। साथ ही काबूल से जलालाबाद जाने के लिए यह एक ही सड़क है। और काफी खतरनाक भी। जिसके कारण यहां अक्सर ओवरटेक करते समय कई हादसे हो जाते हैं।

• लक्सर अल
दुनिया में बेहद खतरनाक मानी जाने वाली सड़क मिश्र के दो पर्यटक स्थलों ‘लक्सर’ तथा ‘हुर्घदा’ को आपस में जोड़ती है। इस खतरनाक सड़क की लंबाई 299 मील है। आपको बता दें कि इस सड़क को पार करने में 4 घंटे 40 मिनट का समय लग सकता है। इस सड़क से गुजरने वाले लोगों में पूरी तरह डकैत और आतंकवादियों का खौफ रहता है। इसके अलावा यह सड़क कत्ल, अपहरण और बलात्कार जैसे संगीन अपराधों के कारण विश्व भर में कुख्यात है।

•बयबर्ट D915
दुनिया का सबसे खतरनाक हाईवे माना जाने वाला तुर्की के ट्राब्जोन क्षेत्र में पड़ने वाला D915 हाइवे है। जिस पर से गुजरना एक कुशल ड्राइवर के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। इस हाईवे से जो भी गुजरता है कुछ समय के लिए उसकी सांसे थम जाती हैं। इस हाईवे की एक और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं, तो दूसरी ओर बिना रेलिंग के गहरी खाइयां हैं। अगर आपको भी एडवेंचर पसंद है तो इस सड़क पर सफर करने में मजा आएगा।

• द डेथ रोड
इस सड़क के खतरनाक होने का अंदाजा इस के नाम से ही लगाया जा सकता है। पूरे वर्ष में इस सड़क पर हादसे होने के कारण लगभग 200 से 300 मौतें हो जाती हैं। क्योंकि इस रोड पर गाड़ी चलाना बहुत कठिन और खतरनाक काम है। इसलिए इस सड़क का असली मजा साईकिल चलाने वाले लोग ही ले पाते हैं। इस खतरनाक सड़क पर ज्यादा ऑवर लोड गाड़ियां और ट्रक फिसलन की वजह से गिर जाते हैं।

•जोजी ला पास
दुनिया के सबसे जोखिम भरे रास्तों में भारत का जोजी ला पास हाइवे भी शामिल है। कश्मीर से लद्दाख को जाने वाली यह सड़क पहाड़ी पर बनी हुई है। इस सड़क पर गाड़ी चालक के लिए ड्राइविंग करना इसलिए भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि इस सड़क पर धूल भरी तेज हवाएं चलती हैं। और तो और बर्फबारी के दौरान इस रास्ते के बंद होने का खतरा भी रहता है। हालांकि जोजिला पास सड़क से लोगों का आना-जाना लगा रहता है, क्योंकि यह सड़क ही लद्दाख को बाकी जगहों से जोड़ती है। 3,528 मीटर ऊंची पहाड़ी पर बनी इस सड़क की लंबाई करीब 9 किलोमीटर है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.